Ro no D15139/23

थाना टिकरापारा द्वारा नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता शिविर का आयोजन

रायपुर, दिनांक 02नवंबर 2025।

थाना टिकरापारा पुलिस द्वारा कमल विहार कॉलोनी में वेलफेयर सोसाइटी एवं शिवाजी रेजिडेंसी में नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाव तथा बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने हेतु जागरूक करना था।

कार्यक्रम में थाना टिकरापारा से उपनिरीक्षक धीरेंद्र बंजारे, उपनिरीक्षक बालेश्वर लहरे, प्रधान आरक्षक दानेश्वर साहू, आरक्षक भारतेंद्र साहू ,प्रमोद चंदेल, पेट्रोलिंग आरक्षक रविंद्र सिंह, विमलेश मालेकर, तथा 112 टीम से आरक्षक तरुण नायक एवं प्रमोद हरपाल उपस्थित रहे।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों में कमल विहार कॉलोनी के अध्यक्ष डॉ. सुजीत परिहार, शिवजी रेसिडेंसी के अध्यक्ष मोहन सिंह नामदेव, सचिव शेखर वर्मा, उपाध्यक्ष सतीश कात्यान, महिला अध्यक्ष माही नंदवानी, गीता देवी आदिल, पूजा यादव एवं वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष आनंद श्रीवास ,उपाध्यक्ष सतीश वर्मा, सचिव दास गुप्ता, सह सचिव रीना विश्वकर्मा ,संरक्षक सीएल शर्मा सहित दोनों समिति से बड़ी संख्या में सोसाइटी वाले सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों द्वारा नशे से होने वाले सामाजिक एवं शारीरिक दुष्प्रभावों के साथ-साथ साइबर अपराधों से बचने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कार्यक्रम की सराहना की।

थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक विनय सिंह बघेल ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज को नशामुक्त एवं साइबर सुरक्षित बनाया जा सके।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम