Ro no D15139/23

धमतरी जिले में औद्योगिक विकास को नई गति – उद्यमियों की समस्याओं का हुआ समाधान

*एमएसएमई कार्यशाला संपन्न *

*रायपुर–धमतरी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जिले में आएगी विकास की नई रफ्तार*

*धमतरी 03 नवम्बर 2025/ – छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आज जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धमतरी द्वारा एमएसएमई कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला में जिले में औद्योगिक विकास की संभावनाओं, नवीन औद्योगिक नीति 2024-30 की प्रावधानों तथा उद्योग स्थापना से संबंधित प्रक्रियाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।*
*कार्यशाला में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जिले में दो नवीन औद्योगिक क्षेत्र – श्यामतराई एवं जीजामगांव – विकसित किए जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में औद्योगिक प्रयोजन हेतु भूमि आबंटन की ऑनलाइन बिडिंग प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। साथ ही नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत निवेशकों को दी जाने वाली अनुदान, रियायतें एवं कर छूट संबंधी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।*
*कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि धमतरी जिले को रायपुर–धमतरी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप लगभग 200 एकड़ भूमि विभिन्न स्थानों पर औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित की जा रही है। इससे जिले में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा और धमतरी एक विकसित औद्योगिक जिले के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।*
*कार्यशाला के दौरान उद्यमियों की समस्याओं का स्थल पर निराकरण भी किया गया। इस अवसर पर राइस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नवीन सांकला, लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री इश्तियाक रोकड़िया, लीड बैंक प्रबंधक श्री इन्द्रकुमार टिलवानी, श्री सुरेन्द्रपुरी गोस्वामी, श्री प्रशांत चंद्राकर, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री सुरेन्द्र गिरी गोस्वामी सहित लगभग 70 उद्यमी उपस्थित रहे।*

  • Related Posts

    ग्राम फरसिया में आयुष्मान आरोग्य शिविर का सफल आयोजन

      भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन संचालक हुई शामिल 276 ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, डिजिटल…

    Read more

    16 जून से ही खुलेंगी स्कूलें, सोशल मीडिया पर वायरल खबर फर्जी

    धमतरी 13 जून 2026 । लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत संचालन 16 जून 2026 से प्रदेश की सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर