Ro no D15139/23

युवाओं के लिए नॉलेज हब साबित हो रही है जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी

जशपुरनगर  03 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव हर्षाेल्लास से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह के द्वितीय दिवस भी जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी रही।

प्रदर्शनी में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की जानकारी नगरवासियों, ग्रामीणों और हितग्राहियों को दी गई। साथ ही जनमन पत्रिका, सुशासन तिहार 2025 पत्रिका, जशपुर जम्बूरी 2025 और जशपुर किसान कॉल सेंटर की पत्रिका एवं ब्रोशर का वितरण किया गया।
बगीचा विकासखंड के ग्राम सन्ना निवासी श्री आकाश भगत ने बताया कि वे वर्तमान में एसएससी सीजीएल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। शासन द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई पत्रिकाएँ जैसे जनमन और सुशासन तिहार 2025 उनके लिए उपयोगी सिद्ध हो रही हैं, क्योंकि इनमें योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी आँकड़ों सहित मिलती है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायक है।
कुनकुरी से आए ग्रामीण लिबनुस खाखा ने कहा कि “इस प्रदर्शनी में शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिल जाती है, जिससे हमें योजनाओं का लाभ समझने और लेने में आसानी होती है।”
जनसंपर्क विभाग की यह प्रदर्शनी न केवल शासन की योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार कर रही है, बल्कि युवाओं और ग्रामीणों में जानकारी और जागरूकता बढ़ाने का माध्यम भी बन रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल