Ro no D15139/23

25 वर्षों से लगातार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा हमारा छत्तीसगढ़ : विधायक प्रेमचंद पटेल

रंगारंग प्रस्तुति के साथ राज्योत्सव का हुआ आगाज

कोरबा 02 नवम्बर 2025/
छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर कोरबा नगर क्षेत्र के डॉ. भीमराव अम्बेडकर ओपन ऑडिटोरियम में  तीन दिवसीय राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल  ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने समारोह में उपस्थित जनसमूह को  संबोधित करते हुए कहा कि राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हुआ है।  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है जिनसे आमजन लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को  प्रदेशवासियों को दिए गए अनेक विकास कार्यो के सौगात के लिए धन्यवाद दिया।  उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश से पृथक होकर नए राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ। इन 25 वर्षों में प्रदेश का राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। राज्य सरकार ने पीएम आवास, महतारी वंदन, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में गरीब, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं समेत सभी वर्ग के हित के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के लोग इसका लाभ उठा रहे हैं और राज्य के विकास में अपना अहम योगदान भी दे रहे हैं। विधायक श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी हो रही है। महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना से हर महीने माताओं और बहनों को 01-01 हजार रूपए की सहायता राशि दी जा रही है। 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदी की जा रही है। राज्य में ओद्योगिक विकास के साथ साथ  राजिम कुंभ मेला, माता कौशल्या मंदिर जैसे कार्यो से सांस्कृतिक विकास  भी निरंतर हो रहा है।  सुरक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ते हुए बस्तर संभाग में लगातार नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है।  उन्होंने जिलेवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में उपस्थित महापौर नगर निगम श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह ने राज्य स्थापना दिवस  की शुभकामनाएं देते हुए राज्य निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी की भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं  प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय  छत्तीसगढ़ को नई पहचान दिलाने के लिए लगातार विकास के कार्य कर रहे हैं। प्रदेश भी प्रधानमंत्री की संकल्पना को पूरा करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय एवं कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन सहित जनप्रतिनिधियों के निर्देशन में जिले में शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। अधिकारी-कर्मचारी की सहभागिता से योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव में  विभागीय स्टालों के माध्यम से शासकीय योजनाओं के प्रगति की प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसका अवलोकन कर आमजन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ ले सकते है।  कलेक्टर ने बताया कि विगत दिवस 16 हजार से अधिक पीएम आवास के हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई। जिला खनिज संस्थान न्यास का सदुपयोग जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं हेतु  किया जा रहा। सुदरवर्ती क्षेत्रो में सुगम आवागमन की व्यवस्था हेतु 200 करोड़ से अधिक से सड़क निर्माण हेतु स्वीकृति दी गई है।  जिले में नए स्कूल भवन, स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण एवं शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ोत्तरी हेतु अनेक नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्होंने जिलेवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ को बेहतर और नई ऊंचाइयों में पहुचाने हेतु निरंतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर सभापति नगर निगम श्री नूतन सिंह ठाकुर,  पार्षद श्री पंकज देवांगन, श्री नरेंद्र देवांगन, श्री गोपाल मोदी, श्री अशोक चावलानी, श्री हितानंद अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी  उपस्थित थे।

विभागीय स्टालों का  अवलोकन  कर योजनाओं की ली जानकारी

राज्योत्सव स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों पर आधारित स्टॉल लगाए गए थे। मुख्य अतिथि श्री पटेल सहित अन्य अतिथियों द्वारा सभी स्टॉल का अवलोकन किया गया। महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल में अतिथियों द्वारा नन्हें शिशुओं को अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही वन विभाग के स्टॉल में स्थानीय उत्पादों  का अवलोकन कर उनके निर्माण एवं उपयोग से अवगत हुए। इसी प्रकार जिला पंचायत,  पुलिस,  समाज कल्याण, आदिमजाति विकास विभाग, वन, शिक्षा, क्रेडा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी, रेशम, मत्स्य, पशुपालन, नगरनिगम, जनसम्पर्क, उद्योग, एसईसीएल,एनटीपीसी, बाल्को  सहित अन्य विभाग द्वारा लगाए स्टालो का अवलोकन कर  संचालित योजनाओं की जानकारी ली अधिकारियों को योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन के लिए  शुभकामना दी।

लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी जसगीत गायक श्री दिलीप षड़ंगी सहित अन्य कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुति-

राज्योत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। स्थानीय कलाकारों के साथ ही छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय प्रसिद्ध जसगीत गायक श्री दिलीप षड़ंगी,  सूफी, लोकगीत गायक श्री राहुल ठाकुर, तबला वादक श्री प्रयत पांडे, बांसुरी वादक श्री साखू राम खैरवार,  आद्या कौशिक, परमानंद सिंह,  कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोरबा, करतला, कटघोरा पाली की छात्राओं सहित अन्य कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गईं। देर रात्रि तक  गायक श्री षड़ंगी के जसगीत एवं छत्तीसगढ़ी गीतों पर दर्शक झूमते रहे।

  • Related Posts

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने की आवश्यक कार्रवाई आपातकालीन सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने हेतु की जा रही आवश्यक कार्यवाही

     कोरबा, 12 जून 2026/ग्राम लामपहाड़ में घटित सड़क दुर्घटना की घटना को जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल तथ्यात्मक जांच कराई गई। जांच हेतु खंड…

    Read more

    मछलियों के संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित मत्स्य आखेट पर रहेगा प्रतिबंध, प्रतिबंधित अवधि पर मछली पकड़ने पर देना होगा 25 हजार रूपये जुर्माना

     कोरबा 12 जून 2026/जिले में वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि को ध्यान में रखकर उनके संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम के तहत 16 जून से 15…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर