Ro no D15139/23

राज्योत्सव में पुलिस विभाग की प्रदर्शनी बनी सजीव रंगमंच

*”न्यायपथ” नाटक के माध्यम से आकर्षक तरीके से दी जा रही पुलिस कार्यप्रणाली एवं नए आपराधिक कानूनों की जानकारी*

*नए कानूनों पर आधारित प्रश्नोत्तरी के प्रति लोगों ने दिखाई रुचि*

*रायपुर, 04 नवम्बर 2025/* राज्योत्सव में इस बार कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है जो सभी के लिए कुछ नया है। जहां पुलिस विभाग की नए आपराधिक कानूनों पर बनाई गई प्रदर्शनी सजीव रंगमंच बन चुकी है और पुलिस मुख्यालय के अधिकारी इस मंच के नाट्य अभिनेता। कोई पुलिस अधिकारी बनें हैं पीड़ित तो कोई बना है जज और सभी मिलकर लोगों को दे रहे हैं नवीन आपराधिक कानूनों की जानकारी। किस प्रकार नए भारत के नए कानून लोगों को त्वरित न्याय दिलाने में सहयोगी हो रहे हैं प्रदर्शित किया जा रहा है।
राज्योत्सव में बनी पुलिस की प्रदर्शनी में लगातार लोगों की बड़ी संख्या में आवाजाही बनी हुई है। जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा निर्देशित नाटक ‘न्यायपथ – नये कानूनों का नया दौर दण्ड से न्याय की ओर’ का आकर्षक तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा है। इस नाट्य प्रस्तुति में पुलिस की कार्यप्रणाली में नए आपराधिक कानूनों और न्याय सहिंता में हुए बदलावों को दिखाते हुए उनके द्वारा प्रकरणों के त्वरित न्याय की व्यवस्था को दर्शाया गया है।
एसोसिएट डायरेक्टर श्री आनंद ने बताया कि इस नाटक में किसी घटना के घटित होने के बाद उस पर पुलिस की कार्रवाई और नवीन आपराधिक कानूनों से जनता के हित में बनाये गए प्रावधानों को दिखाया गया है। जहां घटना के बाद 112 कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी, मोबाइल डाटा टर्मिनल द्वारा पीड़ित तक पहुंच, केंद्रीय कमान और नियंत्रण केंद्र द्वारा उसका समन्वयन, ई एफआईआर एवं जीरो एफआईआर जारी करने के तरीके, आईओ मितान ऐप्प से फ़ोटो मैच फीचर के द्वारा सीसीटीएनएस में फेस मैच एवं मोबाइल डाटा टर्मिनल से छानबीन का दृश्य दिखाया गया है। यहां थाना सिटी कोतवाली रायपुर का भी दृश्य बनाया गया है जहां सेल को प्रदर्शित किया गया है।
जहां अपराध की जांच के लिए क्राइम मल्टी एजेंसी सेंटर (क्रिमेक), एनसीआरबी की योजना के तहत नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (एनएएफआईएस), क्रिमिनल प्रोसीजर आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (सीआरपीआईएस) का प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही मेडिकल जांच और मेडिकल रिपोर्ट की ऑनलाइन तीव्र गति से निपटान के लिए मेडलीपर सिस्टम को दिखाया जा रहा है। इसके द्वारा पोस्टमार्टम और अन्य रिपोर्ट समय पर प्राप्त होगी। ई- फोरेंसिक्स द्वारा सबूतों की जांच एवं अन्वेषण को दर्शाया जा रहा हैं।
इसके बाद कोर्ट की प्रणाली में नए आपराधिक कानूनों से ई प्रॉसिक्यूशन एवं ई साक्ष्य द्वारा न्यायिक प्रकरणों के अविश्वसनीय गति से सम्पन्न होने को प्रदर्शित किया गया है। जिससे न्याय प्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावशालिता में वृद्धि हुई है। साथ ही ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा आरोपियों को कोर्ट में पेश करने का प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही उच्च न्यायालय में ई साक्ष्य के साथ त्वरित न्याय को भी दिखाया गया है। जहां 60 दिनों में न्याय प्रक्रिया के पूर्णता को दिखाया है। इस नाटक के माध्यम से नवीन आपराधिक कानूनों से न्याय के चारों स्तंभों पुलिस, मेडिकल, अभियोजन एवं न्यायालय में एकीकरण द्वारा लोगों को जल्द मिलने वाले लाभ को बताया गया है। जहां हर प्रक्रिया निर्धारित समय में तकनीकी सहायता से सम्पन्न होगी।
जहां नवीन आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय सुरक्षा अधिनियम पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिसमें कानूनों से जुड़े आसान सवाल हैं और क्विज के अंत में उनके सही जवाब भी बताएं जाते हैं।

*सभी प्रदर्शनी में आकर लें विशेष क्विज प्रतियोगिता में भाग – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*
उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने सभी नागरिकों से गृह विभाग द्वारा आयोजित आकर्षक प्रदर्शनी में आकर नवीन आपराधिक कानूनों की जानकारी लेने एवं पुलिस कार्यप्रणाली एवं न्याय प्रणाली में तकनीकी के उपयोग द्वारा पारदर्शिता और प्रभाविता का अवलोकन करने साथ ही क्यूआर कोड द्वारा नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित विशेष क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी को आमंत्रित किया है।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम