Ro no D15139/23

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में टूर गाइडिंग व हॉस्पिटैलिटी प्रबंधन प्रशिक्षण प्रारंभ

*राज्य के 52 युवा प्रशिक्षुओं को नवाचार पूर्ण पर्यटन कौशल व रोजगार के नए अवसर मिलेंगे*

रायपुर, 04 नवंबर 2025/ भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (आईआईटीटीएम) ग्वालियर तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में टूर गाइडिंग एवं हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किया गया है। इस प्रशिक्षण में राज्य के 52 प्रतिभागी चयनित हुए हैं, जिनमें से अधिकांश प्रतिभागी आदिवासी क्षेत्र बस्तर से हैं। इन चयनित प्रतिभागियों को पर्यटन व आतिथ्य प्रबंधन के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान, नवाचार एवं रोजगार की दिशा में समग्र रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत युवाओं को आधुनिक पर्यटन आवश्यकताओं, अतिथि सत्कार व पेशेवर गाइडिंग के तौर-तरीकों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर उन्हें प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा, जिससे बढ़ते पर्यटन उद्योग में युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे।

आईआईटीटीएम के प्रतिनिधि अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम से स्थानीय युवाओं को न केवल पर्यटन क्षेत्र में काम करने का कौशल मिलेगा, बल्कि राज्य की संस्कृति एवं विरासत का प्रचार-प्रसार भी आसान होगा। इस पहल से राज्य में पर्यटन संबंधी सेवाओं को मजबूती मिलेगी और युवाओं को रोजगार के साथ ही अभिनव उद्यमशीलता की दिशा में भी प्रोत्साहन मिलेगा।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम