Ro no D15139/23

राज्योत्सव प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने देखा छत्तीसगढ़ का विकास सफर

*युवाओं ने की छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न 2047 की सराहना*

रायपुर, 04 नवंबर 2025/ नवा रायपुर अटल नगर में चल रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव-2025 के अंतर्गत राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी, युवाओं और विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी साबित हो रही है। प्रदर्शनी में पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ के विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया है। राजधानी के अलावा आसपास के अन्य जिलों के स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं।

महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रा पीयूष यादव, नंदना चौबे और चेतना वर्मा और कई विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्रेरणादायक तरीके से प्रस्तुत की गई है। “छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न 2047” को बेहद प्रेरणादायक बताया। अभनपुर आईटीआई के छात्र तरुण, डागेश्वर, राहुल, कुमार साय और गुलशन पटेल ने कहा कि प्रदर्शनी से उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की व्यापक जानकारी मिली है। धमतरी जिले के बटेली बखारा स्थित अधर्व हायर सेकेंडरी स्कूल के गौरव, तुषार, नारायणी और क्षमानिधि ने कहा कि प्रदर्शनी से उन्हें शासन की योजनाओं के जनजीवन पर प्रभाव की समझ मिली।

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल मोवा की छात्राएँ शैली चौहान, लावण्या और बिंदु ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी रोचक रूप में मिली। उनको 360 डिग्री इमरसिव डोम काफ़ी अच्छा लगा। विजन इंग्लिश मीडियम स्कूल के अभिषेक, विकेश्वर, दुकेश और टिकेंद्र ने प्रदर्शनी को ज्ञानवर्धक और आकर्षक बताया तथा कहा कि इस तरह की पहल से विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं की जानकारी सरलता से मिलती है

छत्तीसगढ़ कॉलेज रायपुर से आई अनामिका पांडे,याचना तारक,अनामिका साहू और गरिमा साहू, फिंगेश्वर से आए श्री पुनीत राम साहू, श्री नेहरू राम साहू, श्री लक्ष्मण राम साहू और श्री चिंता राम साहू, कबीरधाम जिले के स्वामी विवेकानंद कॉलेज, बोडला की दिव्या, हेमलता एवं सीमा व अन्य छात्राओं तथा रायपुर के कैलाशनगर वीरगांव से आए श्री अंकुर मिरि और अलका मिरि ने भी प्रदर्शनी की सराहना की।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम