Ro no D15139/23

कलेक्टर ने धान खरीदी से पहले खरीदी केन्द्रों में सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को देने के निर्देश
जशपुरनगर 05 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा की उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी धान खरीदी केन्द्रों में पानी, बिजली, नए और पुराने बारदाने की व्यवस्था, नमी मापने की मशीन, कांटा बांट, कम्प्यूटर, धान को बारिश से बचाने के लिए कैंप कवर, तराजू बैनर पोस्टर, आदि जरूरी सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

सभी चेक पोस्ट पर अधिकारीयों और कर्मचारीयों की ड्यूटी लगाने के लिए भी कहा गया है।
इसके साथ ही उड़ीसा और झारखंड सीमा पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। ताकि कोचिया और बिचोलिए अवैध धान को न खपा सके सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि अवैध धान खपाने की सूचना मिलने पर धान जब्त कर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों के सत्यापन के लिए जिन जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जानी है। वे मौके पर जाकर सही सत्यापन करेंगे और खरीदी केन्द्रों में जो भी समस्या आ रही होगी उसकी जानकारी जिला प्रशासन को अनिवार्य रूप से देंगे।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को राईस मिलों का भी भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
वन अधिकार पत्र और विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा किसानों का भी प्राथमिकता से धान खरीदने के निर्देश दिए हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी पात्र किसानों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी राज्य निर्वाचन के अधीन रहते है। और उन्हें निर्वाचन से संबंधित कार्य करना होगा।
कलेक्टर ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में सभी अधिकारियों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों को देने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि जशपुर में जिन अधिकारी, कर्मचारी का खुद का मकान वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
इसके साथ ही निर्माण एजेंसी, प्राइवेट स्कूल ,कालेज, अस्पतालों में भी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने विगत दिवस मुख्यमंत्री जी द्वारा कलेक्टर कान्फ्रेंस लिए गए थे उस संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को कलेक्टर कान्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों का भली भांति पालन करना है।
स्वास्थ्य केन्द्रों में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना है। घर में प्रसव होने वाले माताओं की जानकारी अनिवार्य रूप से देने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान रखें और गंभीर मरीजों को तत्काल इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू और सभी एसडीएम, जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम