Ro no D15139/23

क्यूआर आधारित कृषि उत्पाद की मार्केटिंग कर आगे बढ़ रहे जिले के किसान

किसानों ने कुछ ही महीनो में काजू से की लाखो की कमाई

जशपुरनगर 06 नवंबर 2025/  जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभ कृषि क्रांति अभियान अंतर्गत क्यू आर आधारित मार्केटिंग की शुरुआत की गई है जिसमे जिले के उत्पाद को देश में पहचान मिलने के साथ ही किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। जिले में कृषि विविधता की अपार सम्भावना है किन्तु दूरस्थ वनांचल जिला होने और महानगरों से दूरी के कारण किसान अपने उत्पाद को उचित मूल्य पर विक्रय करने पर कठिनाइयां होती थी। इस अभियान के तहत जिले के 780 किसानों के विभिन्न उत्पादों का पंजीयन पूर्ण हो चुका है। किसानों के रिटेल मार्केटिंग को आसान बनाने के लिए प्रत्येक किसान के उत्पादों का विशेष क्यू आर निर्मित किया गया है। जिले के किसान स्वयं से जिला प्रशासन से संपर्क कर लाभ पर अवगत करा रहे है।
उत्तराखंड से  बैंगलोर तक जिले की काजू शहद का हो रहा व्यापार
दुलदुला के काजू की मांग अब देश के कई हिस्सों में हो रही है, अभियान अंतर्गत जिले के काजू उत्पादक किसान का क्यू आर निर्मित किया गया था पूर्व में काजू का विक्रय स्थानीय बाजार में किया जाता था अभियान में इन किसानों को डिजिटल मार्किट से जोड़ा गया है जिससे ऑनलाइन डिमांड देश के विभिन्न कोने से हो रही है वर्तमान में 200 किलो से अधिक काजू का व्यापर महानगरों में किया गया है।
महिला किसान प्रति दिवस 2 किलो शहद का कर रही व्यापार
जिले के दूरस्थ वन आँचल क्षेत्र की महिला किसान कुमारी बबली ने जिला प्रशासन से संपर्क कर बताया की पहले शहद का उत्पादन कर स्थानीय मार्किट पर व्यापर करती थी किन्तु वर्तमान में रिटेल क्यू आर के आधार पर अब वो प्रति दिवस दो किलो शहद का व्यापर करती है और वो शहद उत्पादन करने मधुमक्की पालन का कार्य व्यापक रूप पर कर इसे आगे बढ़ाना चाहती है जो की और महिलाओ के लिए एक प्रेरणा के रूप में सामने आया है।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम