Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल से सन्ना क्षेत्र के लोगों को मिलेगा घर के पास ही राजस्व न्याय

सन्ना में अब हर बुधवार लगेगा एसडीएम लिंक कोर्ट
क्षेत्र के लोगों को राजस्व कार्यों के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर

जशपुरनगर 06 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार अब अनुविभाग बगीचा अंतर्गत तहसील सन्ना में प्रत्येक बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बगीचा द्वारा लिंक कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। इस व्यवस्था से सन्ना क्षेत्र के लोगों को अब अपने राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु बगीचा या अन्य स्थानों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इस लिंक कोर्ट में तहसील सन्ना के 18 पटवारी हल्कों से संबंधित राजस्व प्रकरणों कृ अपील मामलों, धारा 145 के प्रकरणों, सीमांकन, नामांतरण एवं अन्य राजस्व विषयों की सुनवाई की जाएगी। न्यायिक एवं प्रशासनिक सुविधा को जनता तक पहुंचाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर ही त्वरित न्याय मिल सकेगा। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा है कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों और सुविधाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से सन्ना जैसे दूरस्थ क्षेत्र में यह पहल शुरू की जा रही है, ताकि लोगों को समय, धन और श्रम की बचत हो सके।
लिंक कोर्ट की शुरुआत से न केवल ग्रामीणों की परेशानियां कम होंगी बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। इस व्यवस्था के तहत हर बुधवार को निर्धारित समय पर अधिकारी सन्ना में बैठकर विभिन्न प्रकार के राजस्व मामलों की सुनवाई करेंगे और मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगे। यह पहल वास्तव में जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम है। इससे वर्षों से लंबित प्रकरणों का समाधान शीघ्र होगा और लोगों को अपने क्षेत्र में ही न्याय सुलभ होगा। यह कदम शासन के गांव के द्वार प्रशासन की भावना को साकार करता है, जिससे राजस्व व्यवस्था और अधिक सुगम और संवेदनशील बनेगी।

  • Related Posts

    मातृत्व सुरक्षा और नवजात देखभाल में सहारा बनी मिनी माता महतारी जतन योजना

    रायपुर, 18 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा सामाजिक…

    Read more

    सरगुजा के विकास को मिलेगी रफ्तार

    अम्बिकापुर, सीतापुर और पत्थलगांव बायपास को 4-लेन बनाने केन्द्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान   रायपुर, 18 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) उत्तर छत्तीसगढ़ की सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने और…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग