Ro no D15139/23

सीता की धरती से की थी राम लला के लिए प्रार्थना… पीएम मोदी ने अयोध्या फैसले का बिहार चुनाव में किया जिक्र

सीतामढ़ी । बिहार के सीतामढ़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मां सीता की इस पुण्य भूमि पर आया हूं ये भी बड़ा सौभाग्य है और मुझे 5-6 साल पहले का आज का ही दिन याद आता है. आपको भी याद आ जाएगा, वो तारीख थी 8 नवंबर 2019, माता सीता की इस धरती पर मैं आया था और यहां से अगले दिन मुझे सुबह सुबह पंजाब में करतार पुर साहब कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए निकलना था. अगले ही दिन सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या पर फैसला भी आना था. मैं मन ही मन प्रार्थन करना रहा था कि कि सीता मैया के आशीर्वाद से फैसला राम लला के पक्ष में ही आए. मैं लगातार प्रार्थना कर रहा था और साथियों जब सीता माता की धरती से निकलते हुए कोई प्रार्थना करूं को प्रार्थना कभी विफल जाती है क्या.
मां सीता के आशीर्वाद से ही बिहार विकसित बिहार बनेगा
पीएम मोदी ने कहा, ‘इस धरती की ताकत और मां का आशीर्वाद है कि साथियों ऐसा ही हुआ. सुप्रीम कोर्ट ने राम लला के पक्ष में ही फैसला दिया. आज मां सीता की इस पुण्य भूमि पर आया हूं. आपका आशीर्वाद ले रहा हूं और इतने सारे उत्साह से भरे लोगों के बीच वो दिन याद आना बहुत स्वाभाविक है. मां सीता के आशीर्वाद से ही बिहार विकसित बिहार बनेगा. आज मां सीता की इस पुण्य भूमि पर आया हूं और आपका आशीर्वाद ले रहा हूं. साथियों मां सीता के आशीर्वाद से ही बिहार विकसित बिहार बनेगा. ये जो चुनाव है ये विकसित बिहार बनाने के लिए है, ये चुनाव तय करेगा आने वाले सालों में बिहार के बच्चों का भविष्य क्या है, आपको संतानों का भविष्य क्या होगा.’
आरजेडी के मंचों पर मासूम बच्चों से क्‍या-क्‍या कहलवाया जा रहा
सीतामढ़ी रैली में पीएम मोदी ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा, ‘बिहार चुनाव में पहले चरण का मतदान ‘जंगल राज’ को 65 वोल्ट का झटका लगा है. चारों तरफ ये चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने विकास को चुना है, एनडीए को चुना है. बिहार की बहनों-बेटियों ने भी एनडीए की रिकॉर्ड विजय पक्की कर दी है. आप लोगों में इन 3 मिनट में अच्छे-अच्छों की नींद उड़ा दी है. यही तो जनता-जनार्दन की ताकत होती है. आरजेडी वाले बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहते हैं, ये इनके नेताओं के चुनाव प्रचार में साफ-साफ दिखता है. आप जरा इन जंगलराज वालों के गाने और इनके नारे सुन लीजिए. आप कांप जाएंगे कि ये क्या सोचते हैं, क्या बोलते हैं. आरजेडी के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि उन्हें रंगदार बनना है.’
अब बिहार में ‘हैंड्स अप’ कहने वाले नहीं, ‘स्‍टार्टअप’ वाले चाहिए
पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हुए कहा, ‘बिहार का बच्चा रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर बनना चाहिए? बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं, बल्कि इंजीनियर, डॉक्टर, एडवोकेट और अदालत में जज बनेगा. अब बिहार में हैंड्स अप कहने वालों के लिए जगह नहीं है. अब तो बिहार में स्‍टार्टअप के सपने देखने वाले चाहिए. हम बच्चों के हाथ में किताबें, कंप्यूटर, लैपटॉप दे रहे हैं. हमारे बच्चे खेल में आगे बढ़ें, इसलिए हम उन्हें बैट, हॉकी स्टिक, फुटबॉल और वालीबॉल दे रहे हैं. जंगलराज का मतलब है- कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु:संस्कार, करप्शन. ये कु:संस्कार से भरे हुए लोग हैं, कुशासन का राज चाहते हैं.

  • Related Posts

    सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

    सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ *तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से…

    Read more

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    अतीश दीपंकर बिहार ब्यूरो चीफ    *प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’*…

    Read more

    NATIONAL

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा