Ro no D15139/23

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया अंतर्गत बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर गणना प्रपत्र किए जा रहे वितरित, 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा कार्य

अम्बिकापुर 10 नवम्बर 2025/  जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य 4 नवंबर 2025 से प्रारंभ हो चुका है। इस कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) का वितरण तथा जानकारी संकलन कर रहे हैं। यह प्रक्रिया 4 दिसंबर 2025 तक चलने वाली है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित और पूर्ण बनाना है। जिन मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज हैं, उनसे अपने विवरण का सत्यापन कराने की अपील की गई है। वहीं, नए मतदाता, पते में बदलाव या किसी अन्य संशोधन के लिए गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पुनरीक्षण प्रक्रिया के लिए निम्न तिथियां निर्धारित की गई हैं गणना प्रपत्र भरने की अवधि 04 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक चलेगी, मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन दृ 09 दिसम्बर 2025 को होगा। दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक रहेगी। नोटिस चरण (सुनवाई एवं सत्यापन) – 09 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। वहीं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

ऑफलाइन माध्यम की सुविधा

जिले के सभी मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा दिए गए गणना प्रपत्र में अपनी जानकारी भरकर ऑफलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं। गणना प्रपत्र भरने में आ रही दिक्कतों के लिए BLO द्वारा आवश्यक सहायता एवं दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य सत्यापित करें, यदि त्रुटि हो तो तुरंत सुधार कराएं। मतदाता सूची का अद्यतन होना आगामी निर्वाचन की पारदर्शिता और सुगमता को सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

  • Related Posts

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत* सुनील त्रिपाठी सहायक संचालक…

    Read more

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात