Ro no D15139/23

अरिहंत अस्पताल में विभिन्न कमियां पाए जाने पर आयुष्मान भारत पंजीयन आवेदन किया गया निरस्त

अम्बिकापुर 10 नवम्बर 2025/  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में सोमवार को जिला टीकाकरण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ राजेश भजगावली तथा आरसीएच नोडल अधिकारी डॉ के.पी. विश्वकर्मा द्वारा अरिहंत अस्पताल अम्बिकापुर का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कमियां पाए जाने पर अरिहंत अस्पताल का आयुष्मान भारत पंजीयन आवेदन निरस्त किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि आवेदन में डॉ. तेजल उदय वाघे का पंजीयन महाराष्ट्र राज्य का है। वहीं अस्पताल में ओपीडी क्षेत्र में चिकित्सक की जानकारी चस्पा नहीं कि गई है। लेबर वार्ड में आवश्यक उपकरण नहीं था, वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, एईआरबी रजिस्ट्रेशन नहीं था। इसके साथ ही आईसीयू चालू नहीं था, मॉनिटर एंव सेन्ट्रल ऑक्सीजन पाइप लाइन उपलब्ध नहीं था।बायो मेडिकल वेस्ट सर्टिफिकेट 09 बेड का लिया गया है, जिसकी वैधता वर्ष 2030 तक है लेकिन वर्तमान में 20 बेड में संचालित पाया गया। फार्मेसी लाइसेंस, ब्लड बैंक लाईसेंस, एम्बुलेंस रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट उपलब्ध नहीं था। नर्सिंग होम एक्ट में आवश्यक रजिस्टर संधारित नहीं किया गया था। अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था, वाहन पार्किग एरिया आदि की व्यवस्था नहीं थी। इसी प्रकार अन्य कमियों के आधार पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अरिहंत अस्पताल का आयुष्मान भारत पंजीयन आवेदन निरस्त किया गया है।
  • Related Posts

    जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास आयोजन 20 अगस्त को घुनघुटा बांध में नागरिकों से आपदा प्रबंधन की तैयारियों में सहयोग की अपील

      अम्बिकापुर 19 अगस्त 2026/   छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन से किसानों को मिल रहा लाभ निःशुल्क मक्का बीज एवं कृषि विभाग के मार्गदर्शन से रमेश रजवाड़े ने 2 एकड़ में की मक्का की खेती

      अम्बिकापुर 19 अगस्त 2026/   राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन अंतर्गत मोटा अनाज योजना के माध्यम से जिले के किसानों को फसल उत्पादन के लिए आवश्यक सहयोग, गुणवत्तापूर्ण बीज…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ