Ro no D15139/23

दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम ने मोदी चेतावनी- ‘षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा…’

थिंफू (भूटान) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में हुए ब्लास्ट पर कहा कि इस धमाके के पीछे शामिल षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा. वे इस दौरान भूटान के दौरे पर हैं. उन्होंने वहां पर स्पीच देते हुए ये बात कही है. पीएम मोदी ने अपनी स्पीच शुरू करते हुए कहा, “आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं. कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है. इसके पीछे को षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा. पूरा देश पीड़ितों के साथ खड़ा है.”
उन्होंने आगे कहा कि मैं कल रातभर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों के साथ, सभी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क में था. विचार-विमर्श चल रहा था, जानकारियों के तार जोड़े जा रहे थे. हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जाएंगी.
नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज का दिन भूटान के लिए, भूटान के राज परिवार के लिए और विश्व शांति में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए बहुत अहम है. सदियों से भारत और भूटान का संबंध बहुत ही गहन, आत्मीय और सांस्कृतिक रहा है. इसलिए, इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होना, भारत का और मेरा कमिटमेंट था.”
“आज यहां एक तरफ ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है और दूसरी ओर भगवान बुद्ध के पिपरहवा अवशेषों के दर्शन हो रहे हैं. इन सबके साथ हम सब द फोर्थ किंग के 70वें जन्मदिन समारोह के साक्षी बन रहे हैं.”

  • Related Posts

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी के चुनाव प्रबंधन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है. वह केंद्रीय कार्यालय…

    Read more

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

      भागलपुर | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कहलगांव खंड की ओर से विजयादशमी उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत 101वें वर्ष…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?