Ro no D15139/23

ई-ऑफिस प्रणाली के सुचारू संचालन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण

 जगदलपुर, 11 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देश पर जिले के समस्त विभागों एवं कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली के सफल क्रियान्वयन, सुचारू संचालन और इसके प्रयोगों को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण सुशासन और पेपरलेस कार्यप्रणाली की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी, जिसका उद्देश्य सरकारी कामकाज को आसान, पारदर्शी और कुशल बनाना है।  प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को डिजिटल फाइल प्रबंधन और कार्यालय की प्रक्रियाओं को संभालने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना है। प्रशिक्षण में प्रणाली के विभिन्न पहलुओं को कवर किया गया, जैसे कि फाइल ट्रैक करना, इलेक्ट्रॉनिक रूप से फाइलें आगे बढ़ाना और डिजिटल हस्ताक्षर और रिकॉर्ड प्रबंधन जैसे उपकरणों का उपयोग करना।

प्रणालीगत ज्ञान के तहत कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के मूल सिद्धांतों, डिजिटलीकरण, पेपरलेस वर्क और प्रभावी कार्यप्रवाह को समझाया गया। कार्यात्मक कौशल पर ध्यान केंद्रित किया गया, ताकि कर्मचारी फाइलें और रिकॉर्ड्स को डिजिटल रूप से स्कैन करना, बनाना, संपादित करना और सहेजना सीख सकें। प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य रीयल-टाइम फाइल ट्रैकिंग और ऑडिट ट्रेल्स के माध्यम से त्वरित और सूचित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है, साथ ही कर्मचारियों के बीच बेहतर सहयोग और ज्ञान प्रबंधन को बढ़ावा देना है।
 प्रशिक्षण का महत्व
ई-ऑफिस प्रणाली सुशासन को बढ़ावा देने और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का एक अभिन्न अंग था जिसने सरकारी कार्यालयों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाएगा। इस प्रणाली को लागू करने से न केवल काम की गति और दक्षता में सुधार होगी, बल्कि नागरिकों को भी प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी और सुविधा मिलेगी। इस प्रशिक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री सत्येंद्र बंजारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय वन शहीद दिवस, बस्तर में वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    जगदलपुर, 11 सितम्बर 2026/ मुख्य वन संरक्षक कार्यालय परिसर में 11 सितंबर को श्राष्ट्रीय वन शहीद दिवसश् पूरी गरिमा और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर वन,…

    Read more

    युवोदय 2.0 बस्तर में बदलाव के सारथी बनेंगे युवा

      कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने सीधा संवाद कर बढ़ाया हौसला   जगदलपुर, 11 सितम्बर 2026/ जिले के सुदूर गांवों और समुदायों के समग्र विकास को नई…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात