Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में बस्तर आईटीआई में हुई रंगारंग प्रतियोगिताएं

जगदलपुर, 11 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 2025 के रजत जयंती समारोह के अंतर्गत मंगलवार 11 नवंबर को आईटीआई बस्तर में रंगारंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्था के प्रशिक्षणार्थियों ने इस कार्यक्रम में रंगोली, पोस्टर और चित्रकारी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह आयोजन विशेष रूप से संस्था के छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था। प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी कला और विचारों को कैनवास और फर्श पर उतारकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति, प्रगति और भविष्य के दृष्टिकोण को जीवंत कर दिया। प्रतियोगिता स्थल पर एक अद्भुत कलात्मक ऊर्जा और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के समापन पर संस्था के प्राचार्य डॉ. एके मांडले ने सभी प्रतिभागी प्रशिक्षणार्थियों की सराहना की और उनकी मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने अपने प्रेरणादायक शब्दों से सभी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त कीं। यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, आईटीआई बस्तर के प्रशिक्षणार्थियों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अवसर साबित हुआ।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान 2026, बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद

    *मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े*   *बस्तर और सरगुजा संभाग के 13 जिलों…

    Read more

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर

    केरलापेंदा में 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी