Ro no D15139/23

दूरस्थ अंचल तक पहुँचा अन्न का अधिकार – कदमझरिया में चलित वाहन से अब होगा घर-घर राशन वितरण

कोरबा 14 नवम्बर 2025/

जनजातीय बाहुल्य एवं अनुसूचित जिला कोरबा के दुर्गम और दूरस्थ अंचलों में निवासरत ग्रामीणों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुलभ कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में हाल ही में एक ऐसी पहल की गई, जिसने ग्राम कदमझरिया के पहाड़ी कोरवा जनजातीय परिवारों के जीवन में राहत और भरोसे की नई किरण जगाई है।
ग्रामपंचायत गढ़उपरोड़ा के आश्रित ग्राम कदमझरिया में रहने वाले लगभग 35 राशनकार्डधारी परिवारों को प्रतिमाह शासन की महत्वाकांक्षी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन प्राप्त करने के लिए 6 से 7 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मुख्यालय तक पैदल जाना पड़ता था। पहाड़ी मार्गों और सीमित परिवहन सुविधा के कारण यह कार्य विशेष रूप से महिलाओं, वृद्धजनों और बच्चों के लिए अत्यंत कठिन था।
इस समस्या से ग्रामीणों ने बुधवार, 12 नवम्बर 2025 को गाँव के दौरे पर पहुँचे कलेक्टर श्री अजीत वसंत को अवगत कराया। ग्रामीणों की पीड़ा सुनते ही जिलाधीश ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए समाधान के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम कँवर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र एक दिन के भीतर, 13 नवम्बर 2025 से ही, ग्राम कदमझरिया में चलित वाहन (मोबाइल पीडीएस यूनिट) के माध्यम से राशन वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था प्रारंभ कर दी। अब पहाड़ी कोरवा जनजाति के परिवारों को अपने ही गाँव में अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
यह पहल जिला प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता का प्रमाण है, वही कदमझरिया के निवासियों के लिए यह सुविधा किसी वरदान से कम नहींकृअब उन्हें न लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी, न ही राशन पाने के लिए किसी असुविधा का सामना करना होगा।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार) मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति से बच्चों की पढ़ाई को मिला संबल छात्रवृत्ति की राशि से ललिता राठौर ने खरीदीं पुस्तकें और कॉपियां

    कोरबा 08 अक्टूबर 2026/श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बन रही है। योजना…

    Read more

    (कोरबा समाचार) रंग-बिरंगी दीवारों से बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, बरपाली के नौनिहालों को मिला सुरक्षित माहौल और सीखने का अवसर सुरक्षित छत और रंगीन दीवारों ने बदला माहौल, बरपाली आंगनबाड़ी में बढ़ी नौनिहालों की उपस्थिति

    पीएम स्वनिधि ऋण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े अश्वनी दास माणिकपुरी फास्ट फूड दुकान शुरू कर व्यवस्थित रूप से चला रहे व्यवसाय कोरबा 07 अक्टूबर 2026,/पीएम स्वनिधि योजना के तहत…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस