Ro no D15139/23

आधुनिक शिक्षा में विधिक साक्षरता एक अनिवार्य अंग है क्योंकि अधिकारों की जानकारी नागरिकों को सशक्त बनाती है-कु0 डिंपल

कोरबा 14 नवंबर 2025/

छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लान आफ एक्शन के अनुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशानुसार कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोरबा में आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में शिक्षा के ऐतिहासिक विस्तार उसके विकास सुगमता और कानूनी साक्षरता की महत्ता पर चर्चा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सचिव कु0 डिंपल ने अपने उद्बोधन में प्राचीन गुरूकुल की परंपरा से लेकर ब्रिटिश काल की औपचारिक शिक्षा पद्धाति और स्वतंत्रता के बाद की क्रमिक शैक्षणिक विकास सुगम और सर्वसुलभ यात्रा के रूप में प्रस्तुत किया। ज्ञान जितना व्यापक न्याय उतना सशक्त मूल भावना को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व के साथ कानूनी जानकारी दी छात्राओं को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश श्री संतोष शर्मा के संदेश को बतायाः- शिक्षा का उद्देश्य केवल पढ़ना लिखना नहीं बल्कि समाज को जागरूक संवेदनशील एवं न्यायप्रिय बनाना है, वहीं सचिव कु0 डिंपल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 11 नवम्बर भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जीवन में शिक्षा का सबसे अहम स्थान होता है शिक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना और प्रत्येक व्यक्ति को साक्षर बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। विश्व स्तर पर संयुक्त राष्ट्र(यूएन) 2025 की शिक्षा दिवस थीम ‘‘ एआई एंड एजुकेशनः- प्रिजर्विंग हुमन एजेंसी इन ए वर्ल्ड आफ आटोमेशन‘‘ जिसका अर्थ है कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में मानव मूल्यों और नियंत्रण को  बनाये रखना,  जो व्यक्तियों और सामुदायों को तकनीकी प्रगति को समझने, समझाने और प्रभावित करने के लिए शिक्षा की शक्ति पर चिंतन को प्रोत्साहित करता है। राट्रीय शिक्षा दिवस का मूल उद्देश्य ‘‘शिक्षा को समाज परिवर्तन का माध्यम बनाना‘‘ शिक्षा सिर्फ पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं है, वह व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को आकार देती है।‘‘
कार्यक्रम में प्राचीन परंपराओं का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे गुरूकुल से तक्षशीला नालंदा तक की शिक्षा ने विश्व में  भारत की विशिष्ट पहचान बनायी। ब्रिटिश काल में शिक्षा के बहुअयामी औपचारिक रूप ने संरचना बदली और स्वतंत्रता के बाद शिक्षा ने सर्वसुलभता का मार्ग अपनाया आज डिजिटल शिक्षा, विधिक जागरूकता और सामाजिक दायित्यों के साथ नई पीढी़ को सशक्त कर रही है। ज्ञान की रोशनी जब न्याय की राह से जुड़ती है तभी समाज उज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होता है।

  • Related Posts

    शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

      कोरबा 17 अगस्त 2026/सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

      कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान