Ro no D15139/23

मेहनत की कमाई लेकर उत्साह से उपार्जन केंद्र पहुँचे फूल सिंह, सही मूल्य और सुव्यवस्थित खरीदी से बढ़ा परिवार की समृद्धि का भरोसा’

धान विक्रय में नहीं हुई किसी प्रकार की समस्या, टोकन मिलने से लेकर धान तौलाई कार्य में नहीं हुई कोई कठिनाई – किसान फूल सिंह

कोरबा 15 नवंबर 2025/
छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और फैसलों से अन्न उपजाने वाले किसानों में प्रसन्नता का माहौल है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू हो चुकी है। जिससे किसानों में उत्साह का माहौल है। इसके लिए जिला प्रशासन ने 65 उपार्जन केंद्रों में टोकन वितरण, बारदाना उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनों की व्यवस्था और भुगतान प्रणाली को सुव्यवस्थित रूप से तैयार किया है, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो और खरीदी प्रक्रिया सहज एवं व्यवस्थित रुप से संचालित हो सके।
कोरबा विकासखंड के उपार्जन केन्द्र सोनपुरी में अपनी उपज विक्रय के लिए पहुंचे गांव के परिश्रमी किसान श्री फूल सिंह राठिया खरीदी केंद्र में की गई व्यवस्थाओं की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज उनकी मेहनत रंग लाई है और वे धान विक्रय के लिए उत्साहित हैं। उनका कहना है कि किसान अच्छी पैदावार के लिए कड़ी मेहनत करता है और अपनी उपज को उपार्जन केंद्र में पहुँचाकर ही उसे वास्तविक खुशी मिलती है। 1.5 एकड़ भूमि में मेहनत से खेती करने वाले फूल सिंह का परिवार चार सदस्यों का है, और खेती ही उनकी मुख्य आजीविका है। इस बार वे 10 क्विंटल धान लेकर केंद्र पहुँचे और बताते हैं कि पूरी प्रक्रिया में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने बताया कि घर बैठे मोबाइल से ऑनलाइन टोकन प्राप्त करना उनके लिए बेहद सहायक साबित हुआ। इस डिजिटल सुविधा ने लंबी कतारों और अनावश्यक समय-व्यय से उन्हें पूरी तरह मुक्त कर दिया।
राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा और 3100 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत आधार दिया है। फूल सिंह बताते है कि इस मूल्य से उन्हें अपनी मेहनत का उचित प्रतिफल मिल रहा है और इससे आगामी कृषि कार्यों के लिए बेहतर तैयारी करने में भी सहायता मिलेगी। फूल सिंह ने सरकार की किसान हितैषी नीतियों और पारदर्शी खरीदी प्रक्रिया के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज किसानों को सही मूल्य, समय पर सुविधा और सम्मान मिल रहा है, जिससे खेती के प्रति उनका विश्वास और उत्साह बढ़ा है।

  • Related Posts

    सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन

      कोरबा 10 जून 2026/न्याय को सरल एवं सुलभ तरीक से घर-घर तक पहंचाने तथा आपसी सहभाविता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत…

    Read more

    प्री.बी.एड./बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेष परीक्षा आज

      कोरबा 10 जून 2026/छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित प्री.बी.एड/बी.एस.सी. नर्सिंग (बीईडी-बीएससीएन) प्रवेश परीक्षा 11 जून को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक जिले के 17…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी