Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय क्षेत्रों में विकास हेतु जिले वर्चुअली 129.15 करोड़ से अधिक की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास

5.80 करोड़ लागत के पीएम जनमन योजना अंतर्गत 8 बहुउद्देशीय केंद्रों और जनजातीय बहुउद्देशीय विपणन केंद्र का हुआ लोकार्पण
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 44 करोड़ लागत के छात्रावास, आश्रम भवनों का हुआ भूमिपूजन
79.35 करोड़ से अधिक की लागत के दो एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भवन का हुआ शिलान्यास

जशपुरनगर 15 नवंबर 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जनजातीय क्षेत्रों के विकास हेतु वर्चुअली 129.15 करोड़ से अधिक की लागत के विकासकार्यों का  लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिकात्मक तौर पर इन विकासकार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इनमें 79 करोड़ 35 लाख 22 हजार रुपए लागत के दो एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भवन का शिलान्यास, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 44 करोड़ की लागत के 16  छात्रावास एवं आश्रम भवन का भूमिपूजन, 01 करोड़ की लागत के जनजातीय बहुउद्देशीय विपणन केंद्र और पीएम जनमन योजना अंतर्गत 4 करोड़ 80 लाख रुपए लागत के 8 बहुउद्देशीय केंद्रों का लोकार्पण कार्य शामिल है।
इस अवसर पर पद्म श्री जागेश्वर यादव, छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवती, कृष्ण कुमार राय, नगर पालिका जशपुर अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्री गंगाराम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका जशपुर उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव,  कलेक्टर श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
प्रधानमंत्री ने 79 करोड़ 35 लाख 22 हजार रुपए लागत के जिन  02 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भवन का शिलान्यास किया। उनमें 39 करोड़ 67 लाख 85 हजार रुपए लागत से जशपुर में बनने वाली एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भवन और 39 करोड़ 67 लाख 85 हजार रुपए लागत से मनोरा विकासखंड के ग्राम ढेंगनी में बनने वाली एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भवन  का निर्माण कार्य शामिल है।
इसी प्रकार उन्होंने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 44 करोड़ की लागत के 16  छात्रावास एवं आश्रम भवन का भूमिपूजन किया गया।  प्रत्येक निर्माण की लागत 2 करोड़ 75 रुपए है। इनमें विकासखंड जशपुर अंतर्गत-अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम गिरला
मनोरा विकासखंड अंतर्गत- अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम झरगांव, अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम गीधा
दुलदुला विकासखंड अंतर्गत-अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम चराईडांड़,
बगीचा विकासखंड अंतर्गत-शा०बालक आश्रम बुरजूडीह, अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम डोभ, नवीन आदिवासी बालक आश्रम कुरूमढोंड़ा,नवीन आदिवासी बालक आश्रम कुसुमटोली बच्छरांव,नवीन आदिवासी बालक आश्रम बेड़ेकोना, नवीन आदिवासी बालक आश्रम झपरा, नवीन आदिवासी बालक आश्रम गुरम्हाकोना, नवीन आदिवासी बालक आश्रम चलनी, अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम, हर्राडीपा, शा० प्री मैट्रिक बालक छात्रावास सन्ना, शा० प्री मैट्रिक बालक छात्रावास पण्ड्रापाठ
कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत-अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम, चोंगरीबहार का निर्माण शामिल है।
इसी प्रकार उन्होंने  बगीचा के महादेवडांड़ में 01 करोड़ की लागत के जनजातीय बहुउद्देशीय विपणन केंद्र और  बगीचा विकासखंड में ही पीएम जनमन योजना अंतर्गत 4 करोड़ 80 लाख रुपए लागत के  8 बहुउद्देशीय केंद्रों का लोकार्पण किया। यह केंद्र ग्राम रोकड़ा के जामुनजोबला,  ग्राम सन्ना के बलादरपाठ में, ग्राम कुटमा के लाईनपारा में , ग्राम सारूढाप में , ग्राम महनई के कसईपानी में, ग्राम बुटंगा के रंगपुर में , ग्राम सामरबार के झुमराडोमर में और ग्राम लरंगा  के लोढेनापाठ में निर्मित किया गया  है।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम