Ro no D15139/23

एस्मा एक्ट लागू, उल्लंघन पर छुरीकला और निरधी केंद्र के समिति प्रबंधकों पर एफआईआर दर्ज

धान खरीदी में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर अजीत वसंत

खरीदी कार्य किसी भी कीमत पर बाधित न होने का स्पष्ट निर्देश

कोरबा, 16 नवंबर 2025।
जिले में कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि धान खरीदी जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही, बाधा या शासन के निर्देशों का उल्लंघन नहीं होगा।

इसी क्रम में आज कलेक्टर के निर्देश पर धान उपार्जन केंद्र छुरीकला के समिति प्रबंधक अशोक कुमार दुबे तथा निरधी (पाली ब्लॉक) के समिति प्रबंधक नरेन्द्र कश्यप के विरुद्ध एस्मा उल्लंघन के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों अधिकारियों पर ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और खरीदी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप हैं।

गौरतलब है कि शासन ने धान खरीदी प्रक्रिया को निर्बाध रखने के लिए सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्त रुख अपनाते हुए एस्मा (छत्तीसगढ़ आवश्यक सेवा संरक्षण एवं विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979) लागू किया है। एस्मा के तहत बिना वारंट गिरफ्तारी का भी प्रावधान है। शासन ने सभी संबंधित कर्मचारियों को पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी कि खरीदी कार्य को बाधित करना दंडनीय होगा।

शासन के आदेश के अनुसार, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में पूरी धान खरीदी अवधि तक उपार्जन कार्य में लगे सभी कर्मचारियों पर एस्मा लागू रहेगा। निर्धारित ड्यूटी स्थल पर उपस्थित न होना या कार्य से इंकार करना अधिनियम का उल्लंघन माना जाएगा।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि धान खरीदी किसानों के जीवन और आजीविका से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवा है, इसलिए इसे किसी भी परिस्थिति में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिले की सभी समितियों में वरिष्ठ अधिकारियों, कृषि विकास अधिकारियों, सहकारिता निरीक्षकों और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित कर दी गई है। प्रत्येक उपार्जन केंद्र के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।

कोरबा जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुकी है और प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसान बिना किसी बाधा के अपना धान समर्थन मूल्य पर बेच सकें।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

      कोरबा 19 अगस्त 2026/कटघोरा, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत 19 अगस्त को कृषकों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, लाभों एवं व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराने के उद्देश्य से…

    Read more

    पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित एसडीएम  मनोज बंजारे ने शिक्षा,  स्वास्थ्य , खाद्य, विद्युत एवं मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

     कोरबा 19 अगस्त 2026/ विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में एसडीएम श्री मनोज बंजारे की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), खंड चिकित्सा अधिकारी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ