Ro no D15139/23

बक्साही एवं उतरदा उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ

स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारियों ने विधिवत पूजा अर्चना कर किसान का किया स्वागत

कोरबा 17 नवंबर 2025/
पूरे राज्य सहित कोरबा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवम्बर से धान उपार्जन कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ  किया गया है। इसी कड़ी में आज पाली विकासखंड के बक्साही एवं उतरदा धान उपार्जन केंद्र में  स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों  द्वारा  धान विक्रय के लिए आए किसान का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया साथ ही तौल मशीन एवं अन्य उपरकणो की पूजा अर्चना कर विधिवत शुरुआत की।

बक्साही उपार्जन केंद्र में कृषक श्री बूंदलाल मरकाम द्वारा 30 क्विंटल धान विक्रय किया एवं उतरदा समिति में कृषक श्री समुंद सिंह सरोते द्वारा 27.20 क्विटल धान विक्रय किया गया।
कृषक बूंदलाल ने बताया कि केंद्र पर व्यवस्थाएँ अब सुव्यवस्थित और पारदर्शी हैं। ऑनलाइन टोकन प्रणाली से धान विक्रय सरल और समयबद्ध हो गया है। इसी प्रकार कृषक श्री सरोते ने सरकार की किसान-केंद्रित नीतियों की सराहना की और कहा कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है।
इस दौरान क्षेत्र के  पंचायत प्रतिनिधि,  खरीदी प्रभारी, सहकारिता निरीक्षक, खरीदी केंद्र नोडल और शाखा प्रबंधक सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त महिला आयोग ने नगर सेना कमांडेंट कोरबा को दो माह में जांच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

      कोरबा, 25 जून 2026/छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्ट्रेट सभा कक्ष, कोरबा में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की जनसुनवाई…

    Read more

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु काउंसलिंग कार्यक्रम जारी

      कोरबा, 25 जून 2025/शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) की कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम जारी…

    Read more

    NATIONAL

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत

    कौन हैं जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई, जो तैयार करेंगी बंगाल के लिए समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट

    कौन हैं जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई, जो तैयार करेंगी बंगाल के लिए समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़

    30 दिन में काम नहीं हुआ तो 31वें दिन होंगे सस्पेंड, सम्राट चौधरी ने अफसरों को दी चेतावनी

    30 दिन में काम नहीं हुआ तो 31वें दिन होंगे सस्पेंड, सम्राट चौधरी ने अफसरों को दी चेतावनी