Ro no D15139/23

56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएंगी ‘तन्वी द ग्रेट’ समेत अनुपम खेर की तीन फिल्में

तन्वी द ग्रेट’ फिल्म वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर के करियर की हिट फिल्म साबित हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन खुद अनुपम खेर ने किया है और फिल्म बैक टू बैक अवॉर्ड हासिल कर रही है। अब उनकी फिल्म 56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी।

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर जानकारी शेयर की है। दोनों फिल्मों को आज से शुरू हो रहे 56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित करने का मौका मिला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस साल 56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मुझे अपनी तीन फिल्मों के प्रदर्शन का सौभाग्य और सम्मान मिला है। इसमें हमारी होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’, विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’, और फिल्म ‘कैलोरी’ शामिल हैं।

उन्होंने आगे लिखा, “मैं इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में एक मास्टर क्लास भी आयोजित करूंगा, जिसका विषय होगा ‘हार मानना ​​कोई विकल्प नहीं है।’ बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अपने काम को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है और उनमें से एक मैं हूं। मेरे 41 साल के करियर और 549 फिल्मों के बाद, ये साल मेरे लिए बेमिसाल रहा है। चलिए सिनेमा की भव्य भावना का जश्न मनाते हैं गोवा में।”

गुरुवार से 56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज हो रहा है। महोत्सव में शामिल होने के लिए बी टाउन के निर्माता और निर्देशक गोवा रवाना हो रहे हैं। ये फिल्म फेस्टिवल 8 दिनों तक चलने वाला है, जिसमें दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं और कलाकारों की श्रेष्ठ फिल्मों को स्क्रीनिंग का मौका दिया जाता है।

इसके अलावा फिल्मों को अच्छे टॉपिक और रचनात्मक तरीके से बनाने के लिए पैनल चर्चा और मास्टरक्लास भी आयोजित होती है। 56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्देश्य अच्छी फिल्में बनाने के लिए प्रेरित करना है और साथ ही भारत की कला, संस्कृति और विरासत को भी आगे ले जाना है।

‘तन्वी द ग्रेट’ फिल्म अनुपम खेर के लिए बहुत खास फिल्म है। ये फिल्म उन्होंने अपनी भांजी से प्रेरित होकर बनाई है,जोकि ऑटिज्म से पीड़ित है। ऑटिज्म पीड़ित होने के बाद बच्चों को जिंदगी में किन-किन परेशानियों से गुजरना पड़ता है ये फिल्म उन्हीं परेशानियों को दिखाती है।

  • Related Posts

    करोड़ों में फीस लेने वाले शाहिद, करीना और आलिया ने इस फिल्म के लिए घटा दी थी फीस, किया था बड़ा समझौता

    करीना कपूर, शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ को रिलीज हुए 10 साल हो गए हैं. अब सालों बाद निर्देशक अभिषेक चौबे ने बताया कि तीनों स्टार्स…

    Read more

    वैभव सूर्यवंशी का गुस्सा पड़ा भारी! श्रीलंकाई खिलाड़ियों से विवाद के बाद हो सकती है बड़ी कार्रवाई

    Vaibhav Sooryavanshi Faces Heavy Fine: भारत ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ट्राई-नेशन सीरीज के दौरान मैदान पर हुई एक घटना के कारण मुश्किल में पड़ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग