Ro no D15139/23

करण आनंद ने नेपोटिज्म को बताया ‘बेवजह का शोर’, बोले- टैलेंट और हार्ड वर्क से बनेगी बात

फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर अक्सर बहस होती रहती है। एक्टर करण आनंद ने इसे स्पष्ट तौर पर ‘बेकार का शोर’ बताया। प्रयागराज की गलियों से निकलकर मुंबई तक का सफर तय करने वाले करण का मानना है कि आपके अंदर टैलेंट है तो सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

साल 2014 में रणवीर सिंह-अर्जुन कपूर स्टारर ‘गुंडे’ से डेब्यू करने वाले करण इन दिनों महिलाओं की समस्याओं, पब्लिक टॉयलेट की कमी पर आधारित फिल्म ‘जाइए आप कहां जाएंगे’ और फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर नॉमिनेशन को लेकर चर्चा में हैं।

आईएएनएस से उन्होंने बात की, जिसमें उन्होंने बताया कि यदि हम मेहनत करते हैं तो कोई भी रोक नहीं सकता, न नेपोटिज्म, न कुछ और।

अपने विचारों को बेबाकी से रखते हुए उन्होंने कहा, “जब मैने इंडस्ट्री में कदम रखा था तो मेरे पास कोई गॉडफादर नहीं था। न फिल्मी बैकग्राउंड, न कोई सिफारिश। सिर्फ महादेव की कृपा, माता-पिता का आशीर्वाद और अपनी मेहनत थी। आज मैं यहां हूं, इसका मतलब मेहनत रंग लाती है।”

करण का मानना है कि स्टार किड्स को शुरुआती मौका जल्दी मिल जाता है, यह सच है। लेकिन, लंबे समय तक टिकना सिर्फ टैलेंट से ही संभव है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “आज पंचायत फेम जितेंद्र कुमार, सोशल मीडिया स्टार कुशा कपिला समेत कई यूट्यूबर्स और एक्टर्स हैं, जिनके पास कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था, फिर भी ये टॉप पर हैं। सोशल मीडिया और ओटीटी ने सबको बराबर का मौका दे दिया है। इनके कंटेंट और शानदार काम को दर्शकों ने स्वीकारा, अब रोने-धोने से कुछ नहीं होगा, अपना काम दिखाना पड़ेगा बस।”

नेपोटिज्म पर उन्होंने आगे बताया, “अगर आप किसी प्रोफेशन में सफल हैं और आपका बच्चा भी उसी फील्ड में आना चाहता है तो उसकी मदद करना गलत नहीं है। हर माता-पिता यही करते हैं। असल सवाल यह है कि वह बच्चा बाद में अपनी मेहनत से साबित कर पाता है या नहीं।”

मुंबई आने वाले नए लड़के-लड़कियों को करण का सीधा संदेश है, उन्होंने कहा, “पूरी तैयारी करके आओ। क्राफ्ट (एक्टिंग स्किल) पर दिन-रात काम करो। क्राफ्ट एक एक्टर के लिए चाकू की तरह है, उसकी धार हमेशा तेज रखो। अंदर से सच्चे रहो। टैलेंट है तो एक न एक दिन जरूर चमकोगे।”

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!