Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त हस्तांतरित

कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) में हस्तांतरण कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ), दुर्ग में विगत दिवस प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 21वीं किस्त प्रसारण के कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम रू. 2000 की 21वीं किस्त जारी की गई। इस अवसर पर   गोपिका गबेल संयुक्त संचालक कृषि दुर्ग संभाग कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी।   गबेल ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने हेतु विस्तृत जानकारी देते हुए प्राकृतिक खेती के लिये शासन की विभिन्न योजनाओं पर किसानों से चर्चा की और अधिक से अधिक जुड़ने का आव्हान किया। इस अवसर पर कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं जैविक खेती, प्राकृतिक खेती से संबंधित नवीनतम तकनीकों की जानकारी भी किसानों को प्रदान की गई। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से जुड़ी शंकाओं का समाधान भी कृषकों ने प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. विजय जैन वरिष्ठ वैज्ञानिक ने की तथा खेती की आवश्यकता को देखते हुए किसानों से विस्तृत चर्चा की गई जिसके परिपेक्ष्य में उपलब्ध संसाधनों में प्राकृतिक खेती कैसे अपनाई जाय इसमें विस्तार से बताया। मनीष कुमार वर्मा विषय वस्तु विशेषज्ञ ने किसानों को प्राकृतिक खेती की संपूर्ण विधि का जानकारी प्रदान की एवं डाॅ. ईश्वरी कुमार साहू विषय वस्तु विशेषज्ञ ने प्राकृतिक/जैविक खेती में जैविक कीट नियंत्रण के तरीको से अवगत कराया। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ. ललिता रामटेके, डाॅ. विनय कुमार नायक, डाॅ. कमल नारायण एवं प्रक्षेत्र प्रबंधक डाॅ. आरती टिकरिहा,   सृष्टि तिवारी एवं कृषि विभाग से   सौरभ कुमार वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कृषि,   रोशन शर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना पूरी तरह भ्रामक : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 30 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा…

    Read more

    ​प्रकृति, रोमांच और लबालब जलराशि का अद्भुत संगम: पर्यटकों की पहली पसंद बना धमतरी

      ​गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक,धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का सबसे प्रमुख टूरिज्म हब रायपुर, 31 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने राज्य के…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात