Ro no D15139/23

किसान नेतराम ने धान खरीदी केन्द्र मनकी में बेचा 60 क्विंटल धान

पारदर्शी और तीव्र गति से धान तौलाई पर जाहिर की संतुष्टि
– किसान श्री जगेश्वर यादव ने विगत वर्ष के धान विक्रय से प्राप्त राशि से खेत में कराया तार फैंसिग कार्य और मरम्मत कार्य
– ऑनलाईन टोकन से किसानों का हुआ समय की बचत
राजनांदगांव 20 नवम्बर 2025। शासन द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान खरीदी की जा रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र मनकी में किसानों की वास्तविक उपज का पारदर्शितापूर्वक तीव्र गति से खरीदी की जा रही है। धान उपार्जन केन्द्र मनकी में ग्राम पार्रीकला, सुंदरा, तोरनकट्टा और मनकी के किसानों के धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी केन्द्र में 625 किसान पंजीकृत है। किसान मोबाईल एप्प ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से टोकन कटवाकर धान खरीदी केन्द्र पहुंच रहे हैं। ऑनलाईन टोकन कटने से किसानों को बहुत अच्छी सुविधा मिल गई है। धान खरीदी केन्द्र मनकी में धान खरीदी के संबंध में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। खरीदी केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में इलेक्ट्रानिक तौल मशीन उपलब्धता से किसानों के धान की जल्दी खरीदी हो गई और किसानों के समय की बचत हो रही है।
धान उपार्जन केन्द्र मनकी में पहुंचे ग्राम मनकी के किसान श्री जगेश्वर यादव ने बताया कि वे सरना और 110 किस्म का 75 कट्टा धान विक्रय किया है। किसान श्री जगेश्वर ने कहा कि उनके पास 3 एकड़ 44 डिसमिल खेती जमीन है। अभी कुछ रकबे का धान विक्रय करने आए हैं। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्र मनकी में किसानों के लिए सुविधाएं अच्छी उपलब्ध है। ऑनलाईन टोकन कटवाने से उनके समय की बचत हुई है। किसान जगेश्वर ने कहा कि वे डबल फसल लेते हैं इसके लिए वे अपने खेत में तार फैंसिंग कराएं है और खेत की मरम्मत भी कराए है। इस वर्ष भी खेत की  मरम्मत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा धान खरीदी से यह सभी कार्य संभव हो सका है। वे रबी मौसम में गेंहू, सब्जी की फसल भी लेते हैं।
इसी तरह धान उपार्जन केन्द्र मनकी में ग्राम सुंदरा के किसान   सदाराम साहू के पुत्र   नेतराम साहू ने 60 क्विंटल धान विक्रय के लिए पहुंचे थे।   नेतराम साहू ने बताया कि धान विक्रय केन्द्र मनकी पहुंचने पर उन्हें शीघ्र बारदाना उपलब्ध हुआ और इलेक्ट्रानिक तौलाई मशीन से पारदर्शिता के साथ उनके सामने धान की तौलाई की गई है। जिससे उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए छांव, पेयजल, बैठने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों को बहुत लाभ हो रहा है। विगत वर्ष धान विक्रय की प्राप्त राशि से वे अपनी आजीविका और खेती-किसानी बढ़ाने के लिए उपयोग किए हैं। उन्होंने किसानों को उनके उपज की सही कीमत और समय पर भुगतान होने पर खुशी जाहिर की। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर एवं दुर्गा पूजा पंडाल में टेका माथा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद*   *मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा…

    Read more

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम