Ro no D15139/23

मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49(6) हटाने की मांग तेज — विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री   अमित शाह को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम–2000 की धारा 49(6) को विलोपित (Abolish) करने का आग्रह किया है। यह पहल छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के हितों को ध्यान में रखते हुए की गई है।
अपने पत्र में उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्यों के बीच 74/26 अनुपात वाले पेंशन दायित्व बंटवारे के तहत दोनों राज्यों को आपसी सहमति से बजट आवंटन कर भुगतान करना होता है। लेकिन प्रक्रिया में विलंब होने के कारण महंगाई राहत (DA/DR) की किश्तों का आदेश समय पर जारी नहीं हो पाता, जिससे राज्य के पेंशनरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इस स्थिति के कारण दोनों राज्य में मध्यप्रदेश से लगभग 5.30 लाख छत्तीसगढ़ से करीब 1.30 लाख पेंशनर्स प्रभावित हो रहे हैं और पिछले 71 महीनों (लगभग 6 वर्ष) से राज्य को एरियर का “पारस्परिक भुगतान” नहीं कर सका है।
उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि पेंशनरों के हित में मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49(6) को समाप्त करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएँ, ताकि भविष्य में पेंशनरों को समय पर वित्तीय लाभ मिल सके।
यह पत्र भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा दिए गए आवेदन और मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर भेजा गया है।
ज्ञात हो कि इस मामले को लेकर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव के नेतृत्व में गत दिनों विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से भेंट कर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नाम ज्ञापन देकर जरूरी सहयोग का आग्रह किया था। उक्त पत्र लिखे जाने पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने डॉ रमन सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है।
  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान