
कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में मृतक के आश्रित को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। आमाबेड़ा तहसील के ग्राम राजपुर निवासी 55 वर्षीय फागूराम कावड़े की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी बनकी बाई के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।








