Ro no D15139/23

दो टांगों पर स्टंट करते-करते पता नहीं चला,” अजय देवगन ने पूरे किए अपने करियर के 34 साल

एक्शन और रोमांस से भरी ‘फूल और कांटे’ अजय देवगन के करियर की पहली फिल्म थी, जो एक बड़ी हिट भी साबित हुई थी।

इस फिल्म के लिए अजय को बेस्ट न्यूकमर एक्टर के खिताब से नवाजा गया। देखते ही देखते आज एक्टर ने अपने करियर के 34 साल पूरे कर लिए हैं और अपनी जर्नी को लेकर खुद से सवाल भी किए हैं और उनके जवाब भी दिए हैं।

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करियर के 34 साल पूरे होने की खुशी में एक वीडियो पोस्ट की है। वीडियो में अजय देवगन के दो रूप दिख रहे हैं। एक तरफ युवा अजय दिख रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ आज के फिट अजय दिख रहे हैं। दोनों के बीच सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू होता है। यंग अजय सवाल करते हैं कि पता है आज क्या है? सामने से जवाब आता है, “क्यों, आज 2 अक्टूबर तो नहीं है?” “अरे, आज मेरी पहली फिल्म रिलीज हुई थी।”

यंग अजय दूसरा सवाल करते हैं, “और तुम अपनी दो बाइक वाली एंट्री आज भी करते हो। सामने से जवाब आता है, “दो-दो बाइक, दो घोड़े, दो टैंक सब ट्राई कर लिया है।” इन सवाल-जवाब में मस्ती के अलावा एक्टर के करियर की मेहनत भी झलकती है। अजय देवगन ने वीडियो को शेयर कर लिखा, “दो टांगों पर स्टंट करते-करते 34 साल कब निकल गए पता नहीं चला।”

‘फूल और कांटे’ फिल्म पर्दे पर हिट रही थी, लेकिन इसी फिल्म में दो बाइक पर, दो टांगों के सहारे अजय देवगन का स्टंट काफी वायरल हुआ था। ऐसे सीन एक्टर ने एक ही फिल्म में नहीं, बल्कि कई फिल्मों में अलग-अलग तरीकों से अपनाए थे। अपनी हर फिल्म के एंट्री सॉन्ग में अजय नए ही स्टंट के साथ नजर आते थे, लेकिन आज वे ब्लैक स्कॉर्पियो हवा में ब्लास्ट कर रोहित शेट्टी के साथ खतरनाक लेवल का स्टंट करते हैं।

‘फूल और कांटे’ के बाद एक्टर 1992 में आई ‘जिगर’, 1993 में आई ‘दिव्य शक्ति’, ‘संग्राम’, ‘शक्तिमान’, ‘दिल है बेताब’, 1994 में आई ‘विजयपथ’, और ‘सुहाग’ में दिखे। एक्टर ने अपने करियर में तकरीबन 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और आज भी ओटीटी और सिनेमाघर दोनों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

  • Related Posts

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान