Ro no D15139/23

जिले में खेल संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा

कुनकुरी में जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
पहले दिन जिले के 140 खिलाड़ियों ने दिखाया अपना जौहर
जिला पंचायत उपाध्यक्ष  शौर्य प्रताप सिंह जूदेव उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

   छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत कलेक्टर  रोहित व्यास एवं जिला बैडमिंटन संघ जशपुर के अध्यक्ष सीईओ   अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में आज कुनकुरी के मिनी इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस शानदार प्रतियोगिता में पहले दिन जिले के लगभग 140 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि   शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के साथ प्रतिष्ठित समाजसेवी   भरत सिंह, एसडीएम श्री नंदजी पांडेय तथा एसडीओपी श्री विनोद मंडावी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री जूदेव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में बैडमिंटन जैसे खेलों के लिए बढ़ती रुचि खुशी का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना को सर्वाेपरि रखते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम   विश्वास राव मस्के ने बताया कि कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिले के सभी विकासखण्डों में खेल अधोसंरचना विकसित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। विजेताओं को एक लाख अठ्ठाईस हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
जिला बैडमिंटन संघ के सेक्रेटरी श्री विनोद गुप्ता ने प्रतियोगिता की जानकारी साझा करते हुए कहा कि शासन द्वारा खेल सुविधाओं के विस्तार के साथ युवा खिलाड़ी बैडमिंटन को करियर के रूप में भी अपना रहे हैं। प्रतियोगिता में कई वर्गों में प्रतिभावान खिलाड़ी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
पहले दिन के प्रमुख परिणामों में अंडर-19 बालिका सिंगल वर्ग में रांझी बंसल एवं श्रीमोई दास सेमीफाइनल में पहुंचीं। अंडर-19 बालक डबल वर्ग के सेमीफाइनल में आदित्य पांडेय-अनस रज़ा, गौरव स्वामी-कुणाल सिंह, आदित्य गुप्ता-अर्पित मस्के तथा आलीशान सिद्दीकी-राहुल झा ने स्थान बनाया। दूसरे दिन सभी वर्गों के सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच खेले जाएंगे।
उद्घाटन समारोह में कुनकुरी बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष   विनीत जिंदल, सेक्रेटरी   महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष डॉ. अशोक लकड़ा, क्रीड़ा अधिकारी   प्रदीप चौरसिया, यशस्वी जशपुर के श्री अवनीश पाण्डेय,   सुधीर सिन्हा,   सुजीत सिंह,   दिवाकर यादव, अमन चौरसिया, कुशाग्र गुप्ता, सज्जन रवानी सहित अनेक खेल प्रेमी, खिलाड़ी, अभिभावक एवं दर्शक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर एवं दुर्गा पूजा पंडाल में टेका माथा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद*   *मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा…

    Read more

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम