
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग में जी-20 से इतर कई विश्व नेताओं से वार्ता कर भारत के द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयां दीं। भारत के लिए द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए जी-20 बेहतरीन मंच साबित हुआ है।
जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के द्विपक्षीय संबंधों को नया आयाम देने के लिए कई विश्व नेताओं से मुलाकात की। इनमें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली-जे-म्यूंग, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटरेस, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी समेत अन्य कई देशों के विश्व नेता शामिल हैं।







