Ro no D15139/23

धमतरी में तकनीक आधारित सुगम धान खरीदी व्यवस्था बनी किसानों की पहली पसंद

*किसान राजेश साहू ने 80 क्विंटल धान बेचकर बढ़ाया कृषि विकास का रास्ता*

रायपुर,24 नवम्बर 2025/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था इस वर्ष और अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित तथा किसानों के अनुकूल रूप में संचालित हो रही है। तकनीकी नवाचारों और प्रशासनिक सुव्यवस्था के चलते किसान अब सुगमता और गति से अपनी उपज बेच पा रहे हैं। इसका लाभ सीधे जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है।

ग्राम रुद्री के किसान श्री राजेश साहू इसी परिवर्तन की मिसाल हैं। उन्होंने ‘टोकन तुहर द्वार’ मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर निर्धारित समय पर सेवा सहकारी समिति सोरम पहुँचकर बिना किसी भीड़ या प्रतीक्षा के 80 क्विंटल धान की बिक्री की। श्री साहू बताते हैं कि ऑनलाइन टोकन सुविधा ने किसानों को लंबी कतारों और समय की बर्बादी से पूरी तरह छुटकारा दिला दिया है, जिससे खरीदी प्रक्रिया और अधिक सहज बनी है।

इस वर्ष श्री साहू ने 4 एकड़ भूमि में धान की खेती की। समय पर सिंचाई, उन्नत बीजों का उपयोग और आधुनिक कृषि यंत्रों ने उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पिछले वर्ष खरीदे गए नए ट्रैक्टर ने खेत की जुताई, समतलीकरण, कटाई और परिवहन जैसे कार्यों को तेज, कम खर्चीला और अधिक प्रभावी बना दिया है।

धान बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग वे ट्रैक्टर की किस्त चुकाने, कृषि ऋण के भुगतान, रबी फसल के लिए गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज खरीदने तथा सिंचाई सुविधाओं को और मजबूत करने में करेंगे। इसके साथ ही वे खेत के एक हिस्से में ड्रिप सिंचाई प्रणाली स्थापित करने और जैविक खेती को बढ़ावा देने की भी तैयारी कर रहे हैं, जिससे भविष्य में उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि हो सके।

श्री साहू ने बताया कि शासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाएँ जैसे ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, पारदर्शी खरीदी प्रक्रियाएँ, कृषि यंत्रों पर अनुदान और हर स्तर पर सहयोग से ग्रामीण कृषकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रही हैं। इससे किसानों का समय, श्रम और धन तीनों की बचत हो रही है तथा वे अधिक आर्थिक रूप से सशक्त बन रहे हैं।

धमतरी जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक किसान को निर्बाध, पारदर्शी और तकनीक आधारित खरीदी व्यवस्था का लाभ मिले, ताकि कृषि कार्य अधिक लाभकारी और उत्साहवर्धक बन सके।

  • Related Posts

    राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन आमंत्रित, उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा सम्मान

      शहीद राजीव पांडे, शहीद कौशल यादव, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार एवं पंकज विक्रम-सहित विभिन्न सम्मानों के लिए 5 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन जशपुरनगर 01 अगस्त 2026/ खेल एवं युवा…

    Read more

    महतारी सदन बनने से महिला समूहों को मिली नई पहचान और स्थायी बैठक स्थल

      जशपुरनगर 01 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के केरसई में निर्मित महतारी सदन महिला समूहों के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो रहा है।…

    Read more

    NATIONAL

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR