Ro no D15139/23

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने मालगांव में धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का जायजा लेकर निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश

 कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने सोमवार को बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड अंतर्गत मालगांव में धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कर धान की तौल हेतु इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा की व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता, डनेज की व्यवस्था, किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था इत्यादि के बारे में जानकारी ली और किसानों के धान खरीदी हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मालगांव में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का भी जायजा लिया और उक्त कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाने कहा।
कमिश्नर ने मालगांव धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी के उपरांत सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त स्थल की उपलब्धता हेतु लेम्प्स के समीप खाली जगह को समतलीकरण सहित साफ-सफाई करने और डनेज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान किसानों से भी रूबरू होकर धान विक्रय करने के बारे में चर्चा की। इस दौरान अवगत कराया गया कि धान खरीदी केन्द्र में 617 किसान पंजीकृत हैं और वर्तमान में 25 हजार नए बारदाने एवं दो हजार पुराने बारदाने उपलब्ध है। कमिश्नर ने मतदान केंद्र क्रमांक एक मालगांव तथा मतदान केंद्र क्रमांक दो मालगांव में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली और इसे नियत समय पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर बताया गया कि मतदान केंद्र मालगांव एक में 60 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, वहीं मतदान केंद्र मालगांव दो में 58 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन और डिजिटाइजेशन पूर्ण हो गया है। कमिश्नर ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों का स्थानीय स्तर पर दस्तावेज की उपलब्धता, मतदाताओं को आवश्यक मार्गदर्शन देने सहित मुनादी इत्यादि के लिए सहयोग लेने कहा। साथ ही बीईओ एवं बीआरसी को भी जिम्मेदारी देकर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य में अद्यतन प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जागेश्वरी पोयाम तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आवेदक को मिली ऋण पुस्तिका

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। कलेक्टर जनदर्शन में बजरंगपुर-नवागांव निवासी श्री संजय कुमार साहू ने पृथक ऋण पुस्तिका नहीं मिलने की शिकायत प्रस्तुत की। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादवने मामले को गंभीरता…

    Read more

    प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान 1 अक्टूबर से पूर्णत: कैशलेस

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर के आदेशानुसार सहदेव नगर स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान एवं मोहारा रोड स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान को…

    Read more

    NATIONAL

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा