Ro no D15139/23

राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत धान खरीदी से किसान हो रहे आर्थिक रूप से मजबूत

किसान   बिरेस धान विक्रय राशि से पुराने घर का कराएंगे नये तरीके से रिनोवेशन
– किसान श्री तुंगन ने धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी में किसानों के लिए अच्छी सुविधा उपलब्धता पर जताई प्रसन्नता
राजनांदगांव 24 नवम्बर 2025। प्रत्येक किसानों की उम्मीद और उनकी उपज का वास्तविक मूल्य देने के लिए राज्य शासन द्वारा 3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रहा है। राज्य शासन किसानों के वास्तविक उपज को कृषक उन्नति योजना एवं समर्थन मूल्य में खरीदी कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। शासन द्वारा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने और खरीदी केन्द्र में किसानों को मिल रही सुविधाओं पर जिले के किसानों में बहुत खुशी है।
राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुर में धान विक्रय करने आए ग्राम लखोली के किसान श्री बिरेस सिन्हा ने बताया कि वे 120 क्विंटल धान बेचने आए है। उनके पास ग्राम जंगलेसर, कन्हारपुरी और खुटेरी में लगभग 20 एकड़ खेती जमीन है, जिसमें वे धान की उपज ले रहे है। उन्होंने शासन को धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना के तहत धान खरीदी करने पर उनकी उपज का वास्तविक दाम मिल रहा है और राशि भी शीघ्र खाते में मिल रही है। जिससे वे अपनी खेती किसानी बढ़ाने और घर की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वे धान विक्रय की प्राप्त राशि से अपने पुराने घर को नये तरीके से रिनोवेशन करवाएंगे। उन्होंने बताया कि दोहरी फसल लेने के लिए वे पिछले वर्ष धान विक्रय की राशि से उन्होंने खेतों में अण्डरग्राउण्ड पाईप लाईन बिछवाया है। इस वर्ष रबी मौसम में मसूर की बुवाई की है। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था रखी गई है। धान उपार्जन केन्द्र में पेयजल, छांव जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। किसान  बिरेस ने मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खैरा के किसान   तुंगन लाल साहू ने बताया कि वे धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी में 50.80 क्विंटल धान बेचने आए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य से किसानों की उपज खरीदने से किसान समृद्धि की ओर अग्रसर है। किसान अपनी जरूरतों के साथ-साथ खेती-किसानी को बढ़ाने के लिए राशि का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत ही सरल तरीके से ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ एप्प के माध्यम से धान विक्रय के लिए टोकन कटवाया था। धान उपार्जन केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में बारदाने  की उपलब्धता, पारदर्शिता तरीके से इलेक्ट्रानिक तौलाई, खाते में राशि अंतरण किया जा रहा है। इसके साथ ही धान उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। इसके लिए उन्होंने राज्य शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

  • Related Posts

    जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

      कोरबा 09 जून 2026/जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति मर्यादित उमरेली पंजीयन क्रमांक 121 जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में प्रथम दिन 32 आवेदन हुए प्राप्त

      कोरबा 09 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से प्रदेशवासियों की सरकार तक पहुंच को और अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू