Ro no D15139/23

कंगना रनौत ने काशी में किए कालभैरव के दर्शन, पीएम मोदी के ‘राम राज्य’ की तारीफ की

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत सोमवार को काशी पहुंचीं। वहां पर सबसे पहले उन्होंने काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया और देश के लिए प्रार्थना की।

काल भैरव के दर्शन के बाद अभिनेत्री ने आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान उन्हें धर्मेंद्र के निधन की खबर मिली, जिस पर अभिनेत्री ने कहा, “ये तो पूरे देश के लिए दुखद खबर है। धरम जी न केवल हमारी पीढ़ी, बल्कि हमारे माता-पिता से पुरानी पीढ़ियों के लोकप्रिय कलाकार रहे हैं। हम उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। आज हमने काल भैरव के दर्शन किए और हम यही प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अच्छा स्थान प्राप्त हो।”

जब अभिनेत्री से काशी की भव्यता को लेकर आईएएनएस ने सवाल किए, तो अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा, “जैसा कि हम अपने ग्रंथों में काशी को लेकर पढ़ा करते थे, वह बिल्कुल वैसा ही है। हमारे प्रधानमंत्री जी कहते थे कि ये काशी मैया हमारी मां हैं। इन्होंने मुझे गोद लिया हुआ है, तो मुझे वही स्वरूप देखने को मिला। काशी मैया के आंचल में हम भी आएं हैं, यहां की शानदार व्यवस्था और काशी कॉरिडोर और जिस तरह से यहां की गलियां साफ हैं और आगे हम चाहते हैं कि बाबा का जो मंदिर है, वह हमें पूरा का पूरा मिलें, जैसा कि वह हुआ करता था।”

अभिनेत्री ने मंगलवार को प्रधानमंत्री द्वारा होने वाले ध्वजारोहण पर अपनी बात व्यक्त की, जिसमें उन्होंने कहा, “पूरे देश के दिल की धड़कनें थमी हुई हैं कि प्रधानमंत्री जी कल ध्वजारोहण करते दिखेंगे और इस स्वर्णिम काल को हम राम राज्य कह सकते हैं, जैसा कि हम पहले अपने ग्रंथों में सुना करते थे कि राम राज्य स्वर्णिम काल के बारे में सुना करते थे, उसे अब हम देख पा रहे हैं। फिर, कल जो हमारे प्रधानमंत्री जी कल ध्वजारोहण करेंगे, तो कल उसका इंतजार कर रहे हैं।”

बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने के मामले पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा, “हम सभी धर्मों का दिल से सम्मान करते हैं और मस्जिद तो हम जरूर बनाएंगे, लेकिन वहां नहीं, जहां पर मंदिर था या है, और इस बात का ध्यान हर एक जाति और धर्म के लोगों को रखना चाहिए। हर हर महादेव।”

  • Related Posts

    चयन ट्रायल के बाद छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 130 खिलाड़ी शॉर्टलिस्टेड

    *फ्रेंचाइजी टीमों के खिलाड़ियों के चयन के लिए 8 अक्टूबर को रायपुर में होगा प्लेयर ड्राफ्ट*   *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव चयन ट्रायल के दोनों दिन पहुंचे हॉकी स्टेडियम,…

    Read more

    ODI वर्ल्ड कप 2027 के बाद संन्यास लेंगे विराट कोहली? जानें अब कितने मैच बाकी

    Virat Kohli Matches Before Retirement: विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में नाबाद 139 रन की शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया. इस पारी के दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर