Ro no D15139/23

सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं और त्वरित भुगतान से ‘धान खरीदी तिहार’ बना किसानों के लिए महापर्व

धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट किसान देवेंद्र नाथ तिर्की ने जताया आभार

 प्रदेश में धान खरीदी तिहार केवल एक शासकीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसानों के लिए विश्वास और राहत का प्रतीक है। ग्राम पंचायत मेंड्रा कला के आदिमजाति सहकारी मर्यादित समिति केंद्र में किसानों ने बताया कि इस बार व्यवस्था पहले से कहीं अधिक पारदर्शी, तेज और किसान-हितैषी साबित हो रही है।
प्रदेशभर में चल रहे धान खरीदी अभियान को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन और जिला प्रशासन की सतत निगरानी ने मजबूत आधार दिया है। मेंड्रा कला के किसानों ने कहा कि इस बार खरीदी केंद्र में जो व्यवस्था दिख रही है, उसने किसानों की चिंता दूर कर दी है।

धान खरीदी में न देरी, न परेशानी
मेंड्राकला के किसान देवेंद्र नाथ तिर्की ने बताया कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर ने किसानों की आय में सीधा सुधार किया है। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र में प्रक्रिया इतनी तेज और सहज है।
किसान बनकेश्वर राम ने भी खरीदी केंद्र की सुधरी व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र में बारदाना उपलब्धता, नमी परीक्षण, तुलाई और भुगतान की प्रक्रिया सुव्यवस्थित और पारदर्शी है। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि “सरकार की इस व्यवस्था ने किसानों को वास्तविक आर्थिक मजबूती दी है।

प्रशासनिक तैयारी बनी किसानों की संतुष्टि का आधार
जिला प्रशासन की मजबूत मॉनिटरिंग, पर्याप्त बारदाना उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक-तुलाई और पारदर्शी भुगतान व्यवस्था ने इस वर्ष के खरीदी तिहार को विशेष और भरोसेमंद बनाया है। किसान मानते हैं कि समय पर भुगतान और व्यवस्थित खरीदी केंद्र उनकी सबसे बड़ी आवश्यकता है, जिसे इस बार बेहतर तरीके से पूरा किया गया है।
  • Related Posts

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत

      मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 03 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस एवं ई अटेंडेंस सुनिश्चित करें

      रायपुर, 03 मार्च 2026 । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी