Ro no D15139/23

जशपुर के युवाओं को निफ्टेम विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण

*मोटा अनाज के वैल्यू-एडेड उत्पादों की ओर बढ़ते कदम*

रायपुर, 25 नवम्बर 2025/ जशपुर जिले में युवाओं को मोटा अनाज से तैयार होने वाले वैल्यू-एडेड खाद्य उत्पादों की ट्रेनिंग दी गई। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को रोजगार और उद्यमिता से जोड़ते हुए किसानों की आमदनी बढ़ाना और गांवों में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

यह विशेष प्रशिक्षण निफ्टेम, कुंडली (सोनीपत, हरियाणा) के ग्राम अंगीकरण कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर प्रसन्ना कुमार जी.वी. और श्री अभिमन्यु गौड़ के मार्गदर्शन में हुआ। प्रशिक्षण जशपुर नगर के महुआ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित किया गया, जिसमें एनईएस कॉलेज जशपुर के 25 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में युवाओं को नानखटाई, कपकेक और न्यूट्री-बार जैसे मोटा अनाज आधारित स्वादिष्ट और पोषक उत्पाद बनाने की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई। इसके साथ ही उन्हें आधुनिक तकनीक, प्रोसेसिंग के तरीके और छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए जरूरी जानकारी भी प्रदान की गई। युवाओं को यह बताया गया कि कैसे मोटे और कच्चे अनाज को बाजार में बिकने वाले उच्च गुणवत्ता के उत्पादों में बदला जा सकता है।

प्रोफेसर प्रसन्ना कुमार ने युवाओं को मोटा अनाज के नए-नए उत्पाद विकसित करने और पारंपरिक तरीकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के जरिए मिलने वाली फंडिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग सपोर्ट का उपयोग करके ये युवा बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू कर सकते हैं। निफ्टेम का लक्ष्य है कि ग्रामीण युवा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में नए उद्यमी बनें और गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

जशपुर जिले में चावल की खेती ज्यादातर वर्षा पर निर्भर रहती है, जबकि बाजरा कम पानी में भी अच्छी फसल देता है। इसी वजह से बाजरा और महुआ को भविष्य की टिकाऊ खाद्य व्यवस्था में अहम माना जा रहा है। जशपुर में जय जंगल फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी “जशप्योर” ब्रांड नाम से बाजरा और महुआ के कई उत्पाद तैयार कर रही है। वहीं “जावा फूल” और “जीराफूल” जैसे स्थानीय चावल की बिक्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से होने लगी है।

विशेषज्ञों ने बताया कि मोटा अनाज और महुआ जैसे स्थानीय संसाधन न सिर्फ पोषण बढ़ाते हैं, बल्कि गांवों में आजीविका के नए अवसर भी पैदा करते हैं। प्रशिक्षण के बाद कई युवाओं ने कहा कि वे इन कौशलों का उपयोग अपने समुदाय के हित में करना चाहते हैं। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन और जय जंगल फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ।

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत मोहनपुर एवं केसला में मोबाईल कैम्प का हुआ आयोजन

    मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन*   *- श्रमिकों को दी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 31 अगस्त 2026।…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    जशपुरनगर 31 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात