Ro no D15139/23

संविधान दिवस के अवसर पर सरगुजा संभागायुक्त कार्यालय में सामूहिक संविधान प्रस्तावना वाचन का आयोजन

संभागायुक्त   नरेन्द्र दुग्गा की नेतृत्व में अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सुरक्षित रखने ली गई शपथ
 

   संविधान दिवस के अवसर पर आज सरगुजा संभाग कार्यालय में सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन का आयोजन किया गया। संभागायुक्त   नरेन्द्र दुग्गा ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए  समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रस्तावना के प्रत्येक शब्द के साथ संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों, स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुता के मूल्यों को हृदय से आत्मसात किया।
संभागायुक्त   दुग्गा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान मात्र एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि यह देश की लोकतांत्रिक प्रणाली का आधार और नागरिकों का मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि संविधान हमें न केवल अधिकार प्रदान करता है, बल्कि देश, समाज और कर्तव्यों के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे संविधान में निहित भावनाओं को अपने कार्यों और दैनिक जीवन में उतारें।
कार्यक्रम में उपायुक्त   आर के खुंटे,  शारदा अग्रवाल विभिन्न शाखाओं के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बस्तर में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण छात्रवृत्ति मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

    111 केंद्रों में 6,654 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं समग्र शिक्षा जिला बस्तर की पहल पर जिले भर में…

    Read more

    दिव्यांगजनों का सर्वे कर जरूरत के अनुरूप कृत्रिम अंग उपलब्ध कराएं-कमिश्नर डोमन सिंह

    पेंशन योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश, आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी और डिजिटल लर्निंग मटेरियल की व्यवस्था पर जोर   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कमिश्नर बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर