Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने पीएम सूर्य घर योजना की धीमी प्रगति पर लगाया फटकार

कलेक्टर ने बैंकर्स, वेंडर और विद्युत अधिकारी का लिया सयुंक्त बैठक

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैंकर्स, वेंडर, विद्युत अधिकारी और पंचायत सीईओ का सयुंक्त बैठक लिया। उन्होंने बिंदुवार जिले के सभी ब्लॉक के बैंकर्स, वेंडर की जानकारी लेकर लक्ष्य के विरुद्ध धीमी गति के कार्य पर नाराजगी जाहिर करते हुए वेंडर और कार्यपालन अभियंता विद्युत को फटकार लगाया। जिले में 900 रजिस्ट्रेशन के विरुद्ध 120 इंसटालेशन धीमी प्रगति पर, अब कलेक्टर ने बैंकर्स और वेंडर को लक्ष्य में 100 – 100 के विरुद्ध 10 दिनों में 20 हितग्राही के आवेदन का शीघ्र निराकरण करने और बार बार आपत्ति नहीं लगाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने प्रत्येक वेंडर को प्राप्त आवेदन से लेकर हितग्राही के घर, दुकान आदि में इंस्टालेशन की प्रगति का समीक्षा किया। इसी प्रकार बैंकर्स द्वारा दिए गए सुझाव को सुनकर कलेक्टर ने  पीएम सूर्य घर योजना से जुड़े सभी अधिकारियो को कहा कि यह केंद्र और राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इससे हितग्राहियों को बिजली बिल से राहत के साथ साथ अनुदान भी दिया जा रहा है। कलेक्टर ने समाज के आर्थिक रूप से सक्षम लोगों को प्राथमिकता के साथ हितग्राही बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ साथ यह योजना लोन पर भी उपलब्ध है। लोन में भी अनुदान की राशि हितग्राहियों को ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा।बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वें, सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन, कार्यपालन अभियंता विद्युत, डिप्टी कलेक्टर मधु गवेल, जिला नोडल अधिकारी लीड बैंक, बैंकर्स, वेंडर आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर एवं दुर्गा पूजा पंडाल में टेका माथा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद*   *मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा…

    Read more

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम