Ro no D15139/23

धान खरीदी से किसानों के चेहरे पर आई रंगत

किसान नारद और चंद्रकांत ने कहा कड़ी मेहनत का मिल रहा फल
– सरकार की कृषक हितैषी नीतियों के कारण किसानों के जीवन में दिखाई दे रहा सकारात्मक परिवर्तन
राजनांदगांव 26 नवम्बर 2025। जिले में धान खरीदी महाअभियान किसानों के लिए उल्लास से भरा पर्व है। समर्थन मूल्य में धान खरीदी एवं कृषक उन्नति योजना से किसानों के चेहरे पर रंगत आई है। समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी किसानों के लिए सौगात लेकर आई है, जहां उनकी कड़ी मेहनत का फल उन्हें मिल रहा है। धान उपार्जन केन्द्र गठुला में ग्राम कांकेतरा के किसान श्री नारद लाल साहू धान की बिक्री के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे 7.5 एकड़ में खेती कर रहे हैं तथा 12 एकड़ रेगहा में दिए हैं। इस वर्ष धान का अच्छा उत्पादन हुआ है। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्र गठुला में पेयजल, छांव, इलेक्ट्रॉनिक तौलाई मशीन एवं अन्य सुविधाओं की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन कटाकर वे यहाँ धान बिक्री के लिए आए हैं, जिससे उनके समय की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में बहुत अच्छा कार्य कर रही है, जिससे उनके जीवन में समृद्धि आ रही है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को शुक्रिया कहा। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने कृषि एवं घरेलू कार्य में किया है।
ग्राम भाटागांव के किसान श्री चंद्रकांत साहू धान बिक्री के लिए पहुँचे थे। उन्होंने बताया कि उनके पास 6.5 एकड़ कृषि भूमि है और वे 124 क्विंटल धान बिक्री के लिए लेकर आये हैं। उन्होंने बताया कि टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से एक बार में ही पूरे धान के लिए ऑनलाइन टोकन मिल गया, जिससे आसानी हुई। उन्होंने कहा कि सरकार की कृषक हितैषी नीतियों के कारण धान की अच्छी कीमत मिलने से किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं और किसान तरक्की कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष धान बिक्री से प्राप्त राशि से उन्होंने अपने छोटे भाई की शादी कराई। उपज का अच्छा मूल्य मिलने से घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अच्छी सहायता मिल जा रही है। खेती किसानी कार्य के लिये अगली फसल की तैयारी के लिए भी मदद मिल जा रही है। उल्लेखनीय है कि धान उपार्जन केन्द्र गठुला अंतर्गत गठुला, बोरी, भेड़ीकला, भाटागांव,  परेवाडीह, तुमड़ीलेवा, कांकेतरा, बोइरडीह कुल 8 ग्राम शामिल हैं। यहां कुल 24023 किसान पंजीकृत हैं।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम