Ro no D15139/23

धमतरी जिले में धान खरीदी का खुशियों भरा मौसम

किसानों के खेतों से उपार्जन केंद्र तक उम्मीदों की संपन्न यात्रा

लेखराम बताते हैं किसानी जीवन आसान नहीं, पर जब व्यवस्था साथ दे तो राहें सरल हो जाती हैं

धमतरी । खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में इस बार धमतरी जिले के उपार्जन केंद्र किसी उत्सव स्थल से कम नहीं दिख रहे। सुबह-सुबह जैसे ही धान से भरी गाड़ियाँ केंद्रों की ओर बढ़ती हैं, हवा में मिट्टी की सौंधी महक और किसानों के चेहरों पर झलकता विश्वास—दोनों मिलकर एक अलग ही माहौल रच देते हैं। 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी ने जिले में मानो रौनक ला दी है। सुव्यवस्थित प्रबंधन, ऑनलाइन टोकन की सुविधा और समर्थन मूल्य पर खरीद—इन सब ने किसानों को राहत के साथ नई ऊर्जा दी है।

इस मौसम की खास बात यह है कि कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य मिलने से किसानों की खुशी दोगुनी हो चली है। खेतों में सालभर की मेहनत जब उचित दाम में बदलती है, तो किसान का मन भी फसल जितना ही भरपूर हो उठता है। कुछ यही अनुभव ग्राम अछोटा के किसान श्री लेखराम देवांगन का भी रहा। आज जब वे 80.40 क्विंटल धान लेकर केंद्र पहुंचे, तो चेहरे पर संतोष साफ झलक रहा था।

लेखराम बताते हैं किसानी जीवन आसान नहीं, पर जब व्यवस्था साथ दे तो राहें सरल हो जाती हैं। पिछले वर्ष धान बिक्री से मिली राशि और कुछ जामापूजी से उन्होंने नया ट्रैक्टर खरीदा। अब न सिर्फ खेती में तेजी आई, बल्कि कृषि संबंधी ऋण भी उसी आय से चुका पाए। बोरवेल के भरोसे सिंचाई सुचारू है और सहकारी समिति से खाद-बीज समय पर मिलने से उन्हें खेती पर पूरा ध्यान देने का अवसर मिलता है।

सरकार की नीतियों से मिले इस सहारे पर वे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार भी जताते हैं। उनका कहना है कि प्रशासन ने इस बार पूरी तैयारी के साथ खरीदी प्रक्रिया को इतना सरल बनाया है कि किसान बिना दिक्कत अपने धान की बिक्री कर पा रहे हैं।

उपार्जन केंद्रों में इस वर्ष कुछ नई तस्वीरें देखने को मिल रही हैं—सटीक तौल के लिए इलेक्ट्रॉनिक मशीनें, पर्याप्त बारदाना, पेयजल की व्यवस्था, प्रतीक्षारत किसानों के लिए छांव, और बायोमैट्रिक सत्यापन जैसी सुविधाएँ। ‘टोकन तुंहर हाथ’ मोबाइल ऐप ने भी किसानों को लाइन में खड़े रहने की चिंता से मुक्त कर दिया है।

जिले के सभी केंद्रों में मोटा, पतला और सरना किस्म के धान की खरीदी सुचारू रूप से चालू है। दर सूची भी केंद्रों में प्रदर्शित है ताकि हर किसान को पूरी पारदर्शिता के साथ जानकारी मिल सके।

धान के दानों से भरे बोरों की कतारें, व्यवस्थाओं को सराहते किसान और प्रशासन की तत्परता—इन सबके बीच इस बार की खरीदी सिर्फ आर्थिक लेन-देन नहीं, बल्कि किसानों की उम्मीदों, मेहनत और खुशी से सजी एक प्यारी-सी कहानी बन गई है।

  • Related Posts

    मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    रायपुर 30 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में संकल्प प्रस्तुत करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान,…

    Read more

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के विकास हेतु व्यावहारिक मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन किया

      *स्पेशल बच्चों के कौशल विकास को मिलेगी नई दिशा* *28 अप्रैल 2026, रायपुर:* आज छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने अपने रायपुर स्थित निवास स्पीकर हाउस में…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की