कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा सह आदान वितरण कार्यक्रम आयोजित

कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में बुधवार को कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा सह आदान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चन्देल तथा निदेशक अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय  विस्तार सेवायें डॉ. एस. एस. टुटेजा एवं अनुसंधान केन्द्र कुरूद डॉ. नवनीत राणा की उपस्थिति में किया गया। कुलपति डॉ. चन्देल ने कहा कि सीताफल, लाख उत्पादन, चिरईनखी चांवल एवं कोदो-कुटकी में कांकेर के किसानों की अलग पहचान है। उन्हांने कोदो-कुटकी के उत्पादन के साथ-साथ विपणन व्यवस्था पर कार्य करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही प्रधानमंत्री जी के 2047 तक भारतवर्ष को आत्मनिर्भर बनने के स्वप्न को पूर्ण करने किसानों को अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल कृषि विज्ञान केन्द्र से सम्पर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में जिले के प्रगतिशील किसान श्रीमती लकेश बाई ग्राम थानाबोडी, हृदय राम शोरी ग्राम डुमाली, महावीर उसेण्डी ग्राम डुमाली, भुनेश नाग ग्राम पुसवाड़ा एवं बंशीलाल भास्कर ग्राम चोरिया को सम्मानित किया गया तथा दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मसूर की उन्नत किस्म कोटा मसूर-4 का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्राम के 83 कृषक सम्मिलित हुए।

  • Related Posts

    लगातार सर्वे कर नाली से गुजरे पाइपलाइन एवं नल कनेक्शन को किया जा रहा शिफ्ट

      राइडिंग व वॉल्व स्थापित कर लो-प्रेशर की समस्या का किया जा रहा समाधान रायपुर. 16 फरवरी 2026. रायपुर नगर निगम में सभी जोनों के जल विभाग द्वारा नाली से…

    Read more

    उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा में आयोजित कार्यक्रमों में 03 करोड़ रू. के विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन व लोकार्पण

        दर्री जोन में बनेंगे 28 आंगनबाड़ी भवन, वहीं बस स्टाप व सामुदायिक भवन जनसेवा में हुये समर्पित रायपुर 16 फरवरी 2026 – प्रदेश के वाणिज्य उद्योग श्रम एवं…

    Read more

    NATIONAL

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला