Ro no D15139/23

ऑनलाइन टोकन प्रणाली से धान खरीदी हुई सुगम

*किसान परथ राम गबेल ने जताया सरकार पर भरोसा*

रायपुर, 26 नवंबर 2025/
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान 15 नवंबर से प्रारंभ किया गया है। सुव्यवस्थित और पारदर्शी व्यवस्था ने प्रदेशभर के किसानों को नई आर्थिक मजबूती प्रदान की है। इसी क्रम में ग्राम जाजंग के किसान श्री परथ राम गबेल का अनुभव शासन की किसान हितैषी नीतियों का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।

*प्रशासन की खरीदी व्यवस्था की सराहना*

श्री परथ राम गबेल ने धान उपार्जन केंद्र डोडकी में 165.60 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किया। धान विक्रय के बाद उन्होंने सरकार एवं जिला प्रशासन की खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए गहरी संतुष्टि व्यक्त की।

*समय, श्रम और अनावश्यक भीड़—तीनों से मिला छुटकारा*

श्री गबेल ने बताया कि पहले टोकन प्राप्त करने में पूरे दिन लंबी लाइन में इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब मोबाइल के माध्यम से घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त हो जाता है। श्री गबेल ने भी इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने घर से ही टोकन लिया और केंद्र पहुँचते ही तुरंत तौलाई करवाई। इससे समय, श्रम और अनावश्यक भीड़—तीनों से छुटकारा मिला है।

*धान खरीदी व्यवस्था पारदर्शी, तेज और विश्वसनीय*

किसान ने विशेष रूप से माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा लागू की गई ऑनलाइन टोकन प्रणाली को किसान हित में अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि यह व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी, तेज और विश्वसनीय है। समय पर तौलाई, समय पर भुगतान और व्यवस्थित प्रबंधन ने किसानों में नए उत्साह और भरोसे का माहौल बनाया है।

*सरकार की किसान-केंद्रित सोच है मजबूत*

सक्ति जिले में धान खरीदी व्यवस्था की इस सुचारू कार्यप्रणाली ने सरकार की किसान-केंद्रित सोच को मजबूती दी है। बेहतर व्यवस्थाओं के कारण किसान आत्मविश्वास के साथ धान विक्रय कर रहे हैं और शासन की सुविधाओं का पूर्ण लाभ उठा रहे हैं।

  • Related Posts

    लखोली वार्ड में मोबाईल कैम्प का हुआ आयोजन

    *श्रमिकों को दी जा रही श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के संधारण हेतु द्वितीय निविदा 16 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव अंतर्गत परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर स्थित संपूर्ण बगीचों के संधारण कार्य हेतु वर्ष 2026-27 की अवधि माह…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार