Ro no D15139/23

12वी बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दिए मार्गदर्शन

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को भौतिकी, गणित और वाणिज्य के प्रश्नों का अभ्यास करने की दी सलाह

कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ के पीएमश्री स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने प्रायमरी बच्चों को ब्लैक बोर्ड में लिखे वाक्य को पढ़ने के लिए कहा, एक बालक ने अच्छे से पढ़कर सुनाया जबकि दायी ओर बैठे बच्चे पढ़ने के लिए तैयार थे वहीं बायी ओर बैठे बच्चों ने पढ़ने में असमर्थता जाहिर की। कलेक्टर ने शिक्षक को कक्षा के दोनों ओर बैठे बच्चों की शिक्षा के अंतर को मिटाने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी शिक्षा दें जिससे कक्षा के सभी बच्चे समान रूप से समझ पाएं।

बोर्ड परीक्षा की प्रारम्भिक तैयारी के मद्देनजर कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों से उनके तिमाही में पूछे गए सवालों के उत्तर को साझा करने के लिए कहा तब कुछ बच्चों ने जवाब दिए। डॉ कन्नौजे ने प्रश्न को ब्लैकबोर्ड में लिखने के लिए कहा तो 1 बालिका ने बढ़िया जवाब सूत्र के साथ लिखा। इसी प्रकार दूसरे विज्ञान संकाय के कक्षा में भौतिकी की तैयारी के संबंध में और कलेक्टर ने दोनों बोर्ड कक्षा में टॉपर बनने अपने को योग्य मानने वालों के बारे में कलेक्टर ने बच्चों को पूछा और मार्गदर्शन देते हुए कहा कि, भौतिकी, रसायन, गणित और वाणिज्य विषय के बोर्ड परीक्षा के कई वर्षो में आए प्रश्नों की अभ्यास करते रहेंगे तो आत्मविश्वास स्वयं आ जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि, परीक्षा के दिनों में खानपान का ध्यान रखे ताकि तबियत नहीं बिगड़े। साथ ही पढ़ाई के दौरान बीच बीच में टहलना आदि भी करें ताकि दिमाग पर बोझ नहीं लगे। कलेक्टर ने बच्चों को कहा कि हमेशा दिमाग़ को शांत रखें और मेहनत कर अच्छा रिजल्ट लाएं। इस दौरान बच्चों के आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करते हुए प्राचार्य एल पी पटेल ने कहा कि भले ही परीक्षा में रिजल्ट का प्रतिशत निर्धारित नहीं है लेकिन अपने को आत्म विश्वास पहले से कमजोर नहीं करना है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा उपस्थित थीं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर एवं दुर्गा पूजा पंडाल में टेका माथा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद*   *मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा…

    Read more

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम