लालू-राबड़ी इस आलीशान बंगले में हो सकते हैं शिफ्ट! 8 बेडरूम, मल्टी व्हीकल पार्किंग, डाइनिंग हॉल के साथ ऐसी है फैसिलिटी

 पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भेजा गया है. ऐसे में अगर लालू यादव और राबड़ी देवी सरकारी आवास खाली कर देते हैं तो संभावना है कि वे दानापुर के महुआबाग में बन रहे आलीशान बंगले में शिफ्ट होंगे. लालू परिवार का यह निजी आवास पिछले 5 सालों से बन रहा है.

र्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने का नोटिस भेजा गया है. जिसके बाद से सियासी पारा चढ़ा हुआ है. लेकिन, सरकारी आवास छोड़ने के बाद लालू परिवार कहां रहेगा, इसे लेकर कयासों का सिलसिला शुरू हो गया है. संभावना जताई जा रही है कि अगर लालू यादव और राबड़ी देवी सरकारी आवास खाली करते हैं तो वे पूरे परिवार के साथ दानापुर के महुआबाग में शिफ्ट हो सकते हैं.

महुआबाग में बन रहे आलीशान बंगले में हो सकते हैं शिफ्ट

जानकारी के मुताबिक, महुआबाग में लालू परिवार का निजी आवास पिछले करीब पांच सालों से तैयार हो रहा है. जो कि बेहद ही आलीशान है और इसमें तमाम तरह की फैसिलिटी भी है. दरअसल, अब इसके इंटीरियर पर काम जारी है, जो जल्द पूरा होने की संभावना है. बंगले के बारे में बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद या राबड़ी देवी दोनों में से कोई न कोई खुद हर रोज निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हैं.

बंगले में क्या-क्या है फैसिलिटी?

दरअसल, इस भव्य मकान में 8 बड़े बेडरूम, बड़ा ड्राइंग रूम, भव्य डाइनिंग हॉल, गेस्ट रूम, पूजा घर, फैमिली लाउंज, स्टाफ क्वार्टर, मल्टी व्हीकल पार्किंग, हरियाली से घिरा गार्डन एरिया शामिल हैं. इतना ही नहीं, सुरक्षा के लिहाज से पूरे परिसर के चारों ओर करीब 15 फीट ऊंची दीवार बनायी गयी है. इस तरह से पूरा लालू परिवार एक आलीशान बंगले में शिफ्ट हो सकता है.

सरकारी आवास नहीं खाली करने की जिद पर अड़ी आरजेडी

मालूम हो, राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड में नया सरकारी बंगला आवंटित किया गया है. लेकिन, राजद के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेताओं के बयान आये हैं कि यह बंगला खाली नहीं किया जायेगा. जरूरत पड़ी तो पार्टी कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकती है. राजद सूत्रों के अनुसार यदि बंगला खाली करने की नौबत आती है तो लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के नये आवंटित बंगले में शिफ्ट होने की संभावना बेहद कम है. ऐसी परिस्थिति में लालू-राबड़ी परिवार सरकारी बंगले में रहने के बजाय दानापुर के महुआबाग में बन रहे अपने निजी आवास में शिफ्ट हो सकता है.

  • Related Posts

    Budget 2026: हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, शिप रिपेयर सेंटर और क्या-क्या बिहार को मिला? प्वाइंट्स में जानिए

    Budget 2026: रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 पेश किया. इसमें बिहार के लिए कई ऐसी खास घोषणाएं की गई, जिसका फायदा लंबे समय तक राज्य को मिल…

    Read more

    सीतामढ़ी-शिवहर पर सौगातों की बारिश, सीएम नीतीश ने 600 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का दिया तोहफा

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का तीसरा दिन सीतामढ़ी के नाम रहा. जिले में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया. मंच पर बड़ी भीड़ थी. लोगों में उत्साह साफ…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया जिसमें बताया गया है कि कार्बन कैप्चर किस प्रकार भारत की अगली इस्पात क्रांति को शक्ति प्रदान कर सकता है

    प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया जिसमें बताया गया है कि कार्बन कैप्चर किस प्रकार भारत की अगली इस्पात क्रांति को शक्ति प्रदान कर सकता है

    प्रधानमंत्री ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

    प्रधानमंत्री ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

    वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में उत्तर पूर्व के सम्रग विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं: शिवराज सिंह

    वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में उत्तर पूर्व के सम्रग विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं: शिवराज सिंह

    बांग्लादेश में फिर एक हिंदू की हत्या, कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला

    बांग्लादेश में फिर एक हिंदू की हत्या, कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला

    बांग्लादेश चुनाव 2026: शेख हसीना के जाने के बाद पहली बार वोटिंग; क्या चुनाव से बदलेगी देश की किस्मत?

    बांग्लादेश चुनाव 2026: शेख हसीना के जाने के बाद पहली बार वोटिंग; क्या चुनाव से बदलेगी देश की किस्मत?

    व्हाइट हाउस ने बदली अपनी रिपोर्ट; 500 अरब डॉलर की डील से ‘दालों’ और ‘खेती’ गायब

    व्हाइट हाउस ने बदली अपनी रिपोर्ट; 500 अरब डॉलर की डील से ‘दालों’ और ‘खेती’ गायब