Ro no D15139/23

जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कार्रवाई

मैनपाट के सपनादर और कमलेश्वरपुर में 52 क्विंटल धान जब्त

 जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को मैनपाट विकासखण्ड के सपनादर के गुलाब यादव के घर से 70 बोरी 28 क्विंटल तथा कमलेश्वरपुर के श्याम यादव के घर से 60 बोरी 24 क्विंटल जप्त कर मण्डी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है
कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देश पर चल रही सतत मॉनिटरिंग के परिणाम स्वरूप अब तक 10 प्रकरणों में 1335 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है, जिससे शासन की लगभग 3198045 लाख रुपये की आर्थिक हानि को रोका जा सका है। अवैध धान के अंतर्राज्यीय एवं आंतरिक परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले में बनाए गए चेकपोस्टों पर सतत् निगरानी रखी जा रही है। अनुविभागीय स्तर पर भी विशेष टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। जंगल और वैकल्पिक मार्गों को भी सील कर दिया गया है, जिससे अवैध धान आवाजाही पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। कलेक्टर श्री भोसकर ने विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया है कि अवैध धान भंडारण व परिवहन में शामिल व्यक्ति को सख्त कार्रवाई की जाए।

10 प्रकरण में 31 लाख रुपए से अधिक के 1335 क्विंटल धान जब्त
विगत दिनों विभिन्न स्थानों पर किए गए गोदाम जांच के दौरान, विभागीय टीमों ने कई व्यापारियों से अवैध रूप से रखे गए बड़ी मात्रा में धान बरामद किया है। सभी मामलों में प्रकरण दर्ज की गई है। संजय अग्रवाल,   साई ट्रेडिंग, कान्तीप्रकाशपुरः 100 बोरी (40 क्विंटल) पतला धान, अनुमानित कीमत 95,560 रुपए,अजय अग्रवाल, आदर्श ट्रेडिंग, श्रीगढ़ अम्बिकापुर 180 बोरी (72 क्विंटल) मोटा धान, कीमत 1,70,568 रुपए, जनम कुमार अग्रवाल, जे.के. ट्रेडिंग, श्रीगढ़ः 502 बोरी (200.80 क्विंटल) मोटा धान, कीमत 4,75,695 रुपए, राजेश कुमार अग्रवाल, महामाया ट्रेडिंगः200 बोरी (90 क्विंटल) पतला धान, कीमत 2,15,010 रुपए,शशिकांत अग्रवाल, बंसल ट्रेडर्स, अम्बिकापुरः 1210 बोरी (484 क्विंटल) पतला धान, कीमत 11,56,276 रुपए,दीपक अग्रवाल, कृष्णा ट्रेडिंग, खरसिया नाकाः 625 बोरी (252 क्विंटल) पतला धान, कीमत 6,02,028 रुपए, मुकेश गुप्ता व सुभाष गुप्ता, खरसिया नाकाः 300 बोरी (120 क्विंटल) मोटा धान, कीमत 2,84,280 रुपए,ग्राम बेलगांव, तहसील सीतापुरः 60 बोरी (24 क्विंटल) मोटा धान, कीमत 74,400 रुपए, अनिल गुप्ता, अनिल ट्रेडर्स, ग्राम सलका, तहसील उदयपुर 60 बोरी (24 क्विंटल) पतला धान, कीमत 74400 रुपए है।
कुल मिलाकर, इस जांच अभियान में विभिन्न गोदामों से 3177 बोरी (लगभग 1283 क्विंटल) धान जब्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत 3073817 रुपए है। सभी मामलों में छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस कार्यवाही में खाद्य अधिकारी, तहसीलदार, डीएमओ, एआरसीएस, खाद्य निरीक्षक, एवं मण्डी निरीक्षक शामिल थे।

  • Related Posts

    श्रम विभाग की सहायता से बसंती बाई की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

    कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के राठौर मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 29 की निवासी श्रीमती बसंती बाई यादव के पति श्री नरेश यादव मिस्त्री का काम करते हैं। सीमित आय में…

    Read more

    छात्रावास की सुविधा से छात्र समर कोरवा की पढ़ाई हुई नियमित

    रहने और भोजन की व्यवस्था मिलने से पढ़ाई पर ध्यान देना हुआ आसान कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पहाड़ी कोरवा छात्र समर कोरवा के परिवार की…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी