Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY-WDC 2.0) अंतर्गत बेलौदी में वाटरशेड महोत्सव का सफल आयोजन

धमतरी । प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – जलग्रहण विकास घटक 2.0 (PMKSY-WDC 2.0) के अंतर्गत जल संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जलग्रहण समिति बेलौदी, विकासखंड मगरलोड द्वारा वाटरशेड महोत्सव का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं भूमि संसाधन विभाग द्वारा संचालित यह फ्लैगशिप योजना जल एवं मृदा संरक्षण को सुदृढ़ करने, सतत कृषि को बढ़ावा देने और ग्रामीण समुदायों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्रियान्वित की जा रही है।
मुख्य अतिथियों का प्रेरक संदेश
महोत्सव के मुख्य अतिथि, जनपद अध्यक्ष मगरलोड श्री विरेन्द्र कुमार साहू ने जल एवं मृदा संरक्षण के लिए फसल चक्र परिवर्तन अपनाने पर जोर देते हुए उपस्थित ग्रामीणों से पानी को बचाने और व्यापक वृक्षारोपण करने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत धमतरी की सहकारिता एवं उद्योग सभापति श्रीमती मीना साहू ने कहा कि जल संरक्षण की शुरुआत प्रत्येक घर से होनी चाहिए।
जनपद पंचायत मगरलोड के कृषि सभापति श्री राजेश साहू ने जल की प्रत्येक बूंद को बचाने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने पर बल दिया। उन्होंने खुले में बहते पानी को सोखता बनाकर संरक्षित करने एवं मृदा कटाव रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता बताई।
स्कूली बच्चों की प्रभावी सहभागिता
महोत्सव में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा जल संरक्षण विषय पर प्रभात फेरी, रंगोली प्रतियोगिता तथा “पानी की पाठशाला” के माध्यम से जनजागरूकता मंचन किया गया। विद्यार्थियों की सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं।
वाटरशेड परियोजना से ग्रामीणों को मिल रहा लाभ
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि परियोजना अंतर्गत जल एवं मृदा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चेकडेम, स्टापडेम, तालाब निर्माण, पेरीकोलेशन टैंक, कंटूर ट्रेंच, गली प्लग, बोरी बंधान एवं वृक्षारोपण जैसे कार्य प्रभावी रूप से किए जा रहे हैं, जिनसे क्षेत्र में जलस्तर बढ़ाने, कृषि उत्पादकता सुधारने एवं ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने में सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।
इस अवसर पर वन सभापति जनपद पंचायत मगरलोड श्रीमती तिलोत्मा साहू, जनपद सदस्य श्रीमती अनिता देशमुख, जनप्रतिनिधि, एवं वाटरशेड व कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
वाटरशेड महोत्सव के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में यह आयोजन अत्यंत सफल और प्रभावी रहा।

  • Related Posts

    श्रम विभाग की सहायता से बसंती बाई की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

    कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के राठौर मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 29 की निवासी श्रीमती बसंती बाई यादव के पति श्री नरेश यादव मिस्त्री का काम करते हैं। सीमित आय में…

    Read more

    छात्रावास की सुविधा से छात्र समर कोरवा की पढ़ाई हुई नियमित

    रहने और भोजन की व्यवस्था मिलने से पढ़ाई पर ध्यान देना हुआ आसान कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पहाड़ी कोरवा छात्र समर कोरवा के परिवार की…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी