Ro no D15139/23

विश्व दिव्यांग दिवस पर बस्तर में खास पहल

दिव्यांग बच्चों के लिए रोमांचक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

  समावेशी शिक्षा के सिद्धांत को नई ऊर्जा देते हुए सर्व शिक्षा अभियान, जिला बस्तर द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए विशेष खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह अनोखा आयोजन बुधवार 03 दिसंबर को इंदिरा स्टेडियम जगदलपुर में सुबह 10 बजे से आरंभ होगा, जिसके लिए सभी विकासखंडों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल दिव्यांग छात्र-छात्राओं की खेल प्रतिभा को मंच देना है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, सहभागिता और उत्साह का संचार करना भी है। जिले के सभी सात विकासखंडों से कुल 105 दिव्यांग छात्र-छात्राएं इस आयोजन में हिस्सा लेंगे।
उक्त प्रतियोगिता को प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्तर पर विभाजित किया गया है, जिनके अनुरूप रोचक स्पर्धाएं तय की गई हैं। इनमें कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, 50 मीटर स्प्रिंट, स्प्रिट बॉल थ्रो, गोला फेंक, फुटबॉल, मटका फोड़, एकल गीत और सामूहिक गीत जैसी प्रतिस्पर्धाएं शामिल हैं, जो न केवल बच्चों की क्षमताओं को परखेंगी बल्कि उनके भीतर आनंद और आत्मविश्वास भी जगाएंगी। दिव्यांगजन की प्रतिभा, संवेदना और खेल भावना को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित यह प्रतियोगिता समाज में समावेशी शिक्षा के महत्व को पुनः रेखांकित करने वाला एक प्रेरक कदम साबित होगी।

  • Related Posts

    श्रम विभाग की सहायता से बसंती बाई की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

    कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के राठौर मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 29 की निवासी श्रीमती बसंती बाई यादव के पति श्री नरेश यादव मिस्त्री का काम करते हैं। सीमित आय में…

    Read more

    छात्रावास की सुविधा से छात्र समर कोरवा की पढ़ाई हुई नियमित

    रहने और भोजन की व्यवस्था मिलने से पढ़ाई पर ध्यान देना हुआ आसान कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पहाड़ी कोरवा छात्र समर कोरवा के परिवार की…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी