Ro no D15139/23

धमतरी में 06 से 14 दिसंबर तक शासकीय विभागों की क्रिकेट प्रतियोगिता

शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों की टीमों के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबले
धमतरी । जिला प्रशासन धमतरी द्वारा स्व. संतोष कुमार नेताम,कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग धमतरी की स्मृति में शासकीय विभाग अंतर्विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा है। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध, टीम भावना, फिटनेस, खेल भावना और विभागीय समन्वय को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता पुलिस ग्राउण्ड, रूद्री में 06, 10, 13 और 14 दिसंबर 2025 को प्रातः 9 बजे से आयोजित होगी, जबकि सेमीफाइनल एवं फाइनल 14 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता में कुल 12 विभागीय टीमें भाग लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में विभाजित किया गया है। मैच 8 ओवर के होंगे तथा स्कोरिंग Cricheroes App के माध्यम से की जाएगी। विजेता टीम को 31,000 रुपये, उपविजेता टीम को 21,000 रुपये, साथ ही विभिन्न व्यक्तिगत पुरस्कार जैसे मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फिल्डर और बेस्ट विकेट कीपर प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक टीम के लिए प्रवेश शुल्क 12,000 रुपये निर्धारित है।
सभी खिलाड़ियों को निर्धारित यूनिफॉर्म में उपस्थित होना तथा अपने विभाग में कार्यरत होना अनिवार्य है। पुरस्कार वितरण समारोह 14 दिसंबर 2025 दोपहर 2 बजे पुलिस ग्राउण्ड, रूद्री में आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए जिला कार्यालय धमतरी, कक्ष क्रमांक 09 या मोबाइल नंबर 7000554305, 7000247848 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार )अड़ची में तालाब निर्माण से बदली रोजगार की तस्वीर, 100 से अधिक ग्रामीणों को गांव में ही मिला काम

    वीबी-जी राम जी के तहत 6.33 लाख रुपये की लागत से बन रहा तालाब, जल संरक्षण के साथ खेती-किसानी को मिलेगा सहारा NMMS और फेस अटेंडेंस ऐप से श्रमिकों की उपस्थिति…

    Read more

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 48 मरीजों का चिन्हांकन, कालड़ा हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी

    चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जाँच, बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट के मरीजों को मिलेगा उपचार अम्बिकापुर 13 अक्टूबर 2026/   मुख्य चिकित्सा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव