Ro no D15139/23

जिले में 6235 गैस कनेक्शन के लक्ष्य के विरुद्ध 8 हजार से अधिक महिलाओं ने किया आवेदन, प्रक्रिया जारी

योजना से प्राप्त स्वच्छ ईंधन से महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान में हो रही है वृद्धि

    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना गरीब परिवार की महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का माध्यम बन रही है। योजना के तहत राज्य की महिलाओं को भी निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। योजना से प्राप्त स्वच्छ ईंधन से महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान में वृद्धि हुई है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत वर्ष 2025-26 में जिले को 6235 नए कनेक्शन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना के अंतर्गत नए गैस कनेक्शन जारी किए जाने की प्रक्रिया जारी है। लक्ष्य के विरुद्ध योजना का लाभ लेने के लिए शिविर के माध्यम से कुल 8143 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 3421 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। 2459 आवेदन अस्वीकृत एवं 1193 आवेदन का परीक्षण शेष है। स्वीकृत आवेदनों में से कुल 2437 हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण किया गया है तथा 501 का एसवी जारी हो गया है। जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं कि जिन हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण है, वे अपनी गैस एजेंसी में जाकर शीघ्र अपना गैस कनेक्शन प्राप्त करें।

विकासखण्डवार जानकारी-
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न विकासखण्डों में उज्ज्वला योजना के तहत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत आवेदनों, ई-केवाईसी और कनेक्शन वितरण की स्थिति इस प्रकार है। उदयपुर ब्लॉक में 620 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 122 स्वीकृत हुए और 117 ई-केवाईसी पूर्ण हैं।  सीतापुर ब्लॉक में 793 आवेदन आए, 350 स्वीकृत हुए और 65 ई केवाईसी पूर्ण। बतौली ब्लॉक में 1465 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 136 स्वीकृत और 100 ई केवाईसी पूर्ण हैं। इसी प्रकार  मैनपाट ब्लॉक में 770 आवेदन आए, 281 स्वीकृत और 462 ई केवाईसी पूर्ण हैं। अंबिकापुर ब्लॉक में कुल 2994 आवेदन प्राप्त हुए, 1868 स्वीकृत तथा 1219 ई केवाईसी पूर्ण हैं। लुण्ड्रा ब्लॉक में 927 आवेदन आए, जिनमें 564 स्वीकृत और 155 ई-केवाईसी पूरे हो चुके हैं। वहीं लखनपुर ब्लॉक में 574 आवेदन आए, जिनमें 100 स्वीकृत और 319 ई-केवाईसी पूरे हो चुके हैं।

  • Related Posts

    पपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने लखनपुर और अम्बिकापुर के माँ दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

     छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करे: श्री राजेश अग्रवाल अम्बिकापुर 12 अक्टूबर 2026/   छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज सरगुजा…

    Read more

    शासकीय मद की भूमि को त्रुटिपूर्ण जांच प्रतिवेदन तैयार कर निजी मद में दर्ज करने पर हल्का पटवारी निलंबित’ मूल अभिलेखों का मिलान किए बिना शासकीय मद की भूमि को निजी मद में दर्ज करने पर कलेक्टर ने की कार्रवाई

    अम्बिकापुर 12 अक्टूबर 2026/   कलेक्टर सरगुजा ने राजस्व प्रकरण में त्रुटिपूर्ण जांच प्रतिवेदन तैयार कर शासकीय भूमि को निजी मद में दर्ज करने  एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में…

    Read more

    NATIONAL

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?